कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने भेजा मोहन भागवत को तिरंगा, RSS मुख्यालय में तिरंगा फहराने की मांग
RSS
रायपुर, 05 अगस्त। 'हर घर तिरंगा' अभियान पर एक सियासी विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आड़े हाथों लेते सवाल पूछ रही है कि आरएसएस ने 52 सालों तक नागपुर में स्थित संघ मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नही फहराया है। छत्तीसगढ़ से यह जंग मोहन वर्सेस मोहन का रूप ले चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एलान किया है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को पत्र भेजकर संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराने की मांग करेंगे।
Recommended Video

रायपुर में महंगाई के खिलाफ आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि मै मोहन मरकाम , मोहन भगवत जी को तिरंगा और पत्र भेज रहा हूं। हम मोहन भगवत जी से मांग करते हैं कि वह आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा फहराएं,तभी हम मानेंगे।मोहन मरकाम ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी से बना तिरंगा कुरियर के माध्यम से भेजा है।
महंगाई के खिलाफ आज के धरना प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में फहराने के लिये खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक देश वासियों को अपने सोशल मीडिया एकांउट की डीपी में तिरंगा लगाने की अपील की है और 15 अगस्त को अपने घरो में तिरंगा फहराने का भी अनुरोध किया है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अधिकृत ट्वीटर एकांउट, संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारियो ने पीएम मोदी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है और अपने सोशल मीडिया मीडिया के डीपी में तिरंगा झंडा नहीं लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वे अपने पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में तिरंगा फहरवाने के लिये संघ प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध करे, इसी संघ मुख्यालय में बीते 52 सालों से अधिक समय तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के संघ मुख्यालय नागपुर में राष्ट्रीयध्वज तिरंगा झंडा भेजा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता लगाकर इस बात को कह रहे हैं कि आरएसएस के द्वारा तिरंगे को अपमानित किया जाता रहा है और संघ की विचारधारा की वाहक भाजपा देश को तिरंगे का इतिहास बताकर 'हर घर तिरंगा' मुहिम की चला रही हैं।
राहुल गांधी ने उठाया था मुद्दा
कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया में की गई अपनी एक पोस्ट मे सवाल उठाया था कि 52 सालों तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया? खादी से राष्ट्रीय ध्वज बनाने वालों की आजीविका को खत्म क्यों किया जा रहा है? चीन से मशीन बनाये , पॉलिएस्टर झंडे के आयात की मंजूरी क्यों दी गई? राहुल ने लिखा था कि आरएसएस ने अपने मुख्यालय पर आजादी के 52 वर्ष बाद तक तिरंगा नहीं फहराया और भाजपा अब 'पांखड कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान को मजबूत करने की अपील की थी।
यह भी पढें जब गरीबों के लिए रात 11 बजे खुला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा,जानिए मामला
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications