PM मोदी से सीएम भूपेश बघेल का सवाल, बजरंग बली हम सबके आराध्य, प्रधानमंत्री अडानी पर कब बोलेंगे ?
Chattisgarh CM: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी 40 प्रतिशत कमीशन के बारे में क्यों नहीं कहते? अडानी के मामले में क्यों कुछ नहीं बोलते?

Bhupesh Baghel and Narendra Modi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के द्वारा जारी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे पर भाजपा लगातार हमलावर है,तो वही कांग्रेस नेता भी इसका जवाब दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, उनको बजरंग बली की जय कहने में दिक्कत हो रही है, जब पोलिंग बूथ में बटन दबाओ, तो जय बजरंगबली बोल कर इन्हें (कांग्रेस को) सजा दे देना,श्रीराम के बाद ये बजरंगबली को भी कैद करना चाहते हैं। पीएम के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।
शनिवार को रायपुर में भूपेश बघेल ने कहा कि बजरंग बली की जय बोलने में किसी को कोई दिक्क्त नहीं है, हम तो छत्तीसगढ़ में रामायण कराते हैं। पिछले 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में भाजपा का राज था,लेकिन कभी ऐसा आयोजन उन्होंने नहीं करवाया। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में कौशल्या माता का मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया और शिवरीनारायण में भगवान राम की मूर्ति हमने स्थापित करवाई। उन्होंने आगे कहा कि पूरे राज्य में केवल हम रामायण करा रहे हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ के सभी रामायण समितियों को 5 हजार सम्मान निधि भी दे रहे हैं,क्योंकि बजरंग बली हम सबके आराध्य हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी 40 प्रतिशत कमीशन के बारे में क्यों नहीं कहते? अडानी के मामले में क्यों कुछ नहीं बोलते? अरुणाचल प्रदेश में आग लगी है,वहां 12 में से 8 जिले में देखते ही गोली मारने का आदेश है। वहां तो डबल इंजन की सरकार है, उसके बारे में क्यों नहीं बोलते? बघेल ने कहा कि पीएम पहले खुद के बारे में बताएं, अपने पार्टी के बारे में बताएं, भ्रष्ट लोगों की पार्टी बन चुकी भारतीय जनता पार्टी के बारे में बोलें।
यह भी पढ़ें Ambikapur News: महामाया एयरपोर्ट का रनवे हुआ तैयार, CM भूपेश बघेल ने जताई खुशी












Click it and Unblock the Notifications