छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने होली पर गुनगुनाया गीत, तोहफे में मिले कटहल और फूलगोभी

CM Bhupesh Baghel hummed the song in Holi, got jackfruit and cauliflower as a gift के

रायपुर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होलिका दहन के दिन रायपुर में आयोजित कई होली समारोह में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम जारी सन्देश में कहा कि कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों, खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है। कोरोना काफी कम हो चुका है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है। कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है।

cm holi

सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर प्रेस क्लब की तरफ से उद्योग मंत्री कवासी लखमा के साथ हिस्सा लिया। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत होली के माहौल में फूल गोभी और कटहल से किया गया । इस दौरान मुख्यमंत्री को सुनहरी टोपी और माला भी पहनाई गई।

मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रेस क्लब में उपस्थित सभी पत्रकारों को होली की बधाई देते हुए देश और प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम बघेल ने होलिका के साथ ही समाज की सारी बुराइयों के भी नष्ट होने की प्रार्थना करते हुए कोरोना महामारी के पूरी तरह खत्म होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल भी होली के रंग सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली खेली ।

सीएम भूपेश बघेल रायपुर के सुभाष स्टेडियम में नगर निगम की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों की तरफ गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर सीएम भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर से कहा कि होली के दौरान रायपुर की साफ-सफाई और पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू रखने की जरूरत है। क्योंकि इस पर्व में सबसे ज्यादा इस्तेमाल पानी का होता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर सराफा एसोसिएशन की तरफ से नाहटा मार्केट सदर बाजार में आयोजित होली मिलन समारोह में शरीक हुए। सीएम ने कार्यक्रम की शुरूआत में सेठ नाथूराम की प्रतिमा पर गुलाल लगाकर नमन करते हुए सभी पदाधिकारियों को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम भूपेश को पगड़ी और बताशा की माला पहनाकर और गुलाल का टीका लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

सीएम भूपेश बघेल ने इस दौरान बताया कि राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित नाहटा मार्केट में मनाये जाने वाला होली के पर्व की विशेष पहचान है। यहां वर्षों से स्थानीय नागरिक और सराफा व्यवसायियों की तरफ से बड़े उत्साह के साथ मिल-जुलकर मनाया जाता है। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जेम्स एण्ड ज्वेलरी के क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं है। इसके मद्देनजर हमारी सरकार द्वारा रायपुर में जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं । इससे प्रदेश के सराफा व्यवसाय को पूरे देश के मध्य भारत क्षेत्र में बहुत विस्तार मिलेगा। इस दौरान सराफा व्यवसायियों ने भी मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में रत्न और आभूषण के पाठ्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ में सराफा व्यवसाय को बढ़ावा देने में बेहद ही मददगार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+