छत्तीसगढ़: CM हाउस में जोरशोर से मना तीजा-पोरा पर्व,बहनों के साथ थिरके मुख्यमंत्री बघेल,देखें तस्वीरें

रायपुर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा-पोरा पर्व की शुरुआत हो चुकी है। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का उत्साह आम लोगों के घरो के अलावा सीएम हाउस में भी देखा गया है। हर साल की तरह इस बार भी पोरा यानि पोला के मौके पर शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोरा त्यौहार का भव्य उत्सव का आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका परिवार प्रदेशभर से आई महिलाओं और मेहमानों का स्वागत सत्कार करके त्यौहार की रौनका में डूबे नजर आये । सीएम हाउस में आयोजित तीजापोरा तिहार की शुरुआत सीएम भूपेश बघेल ने भगवान शिव और नंदी बैल की पूजा अर्चना करके की।

Teej celebreation in Chhattisgargh CM House

ये भी पढ़ें- RAIPUR का गांव "तुलसी", 3000 की आबादी में 1000 हैं YouTuber, बच्चे बूढ़े सभी कलाकार, कमाते हैं लाखों

सीएम हाउस में तीजा पोरा तिहार का उत्सव, शानदार सजावट

सीएम हाउस में तीजा पोरा तिहार का उत्सव, शानदार सजावट

आज पोला त्यौहार है। इस त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के सरकारी आवास को ठेठ पारंपरिक अंदाज सजाया गया। मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी में माहौल उत्सव के अनुरूप रंग- बिरंगा और छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आया । अनेक नंदी बैल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आये , जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं। सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ सीएम हाउस को जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ाती दिखी।

सांस्कृतिक उल्लास की छठा से सराबोर हुआ सीएम हाउस

सांस्कृतिक उल्लास की छठा से सराबोर हुआ सीएम हाउस

कहा जाये,तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आवास ठेठ छत्तीसगढ़िया तीजा- पोरा वाला दिखाई दे रहा है। प्रदेश के मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माताओं-बहनों से अपील की थी कि वह इस उत्सव में शामिल होकर मुख्यमंत्री निवास की शोभा बढ़ाएं। सीएम भूपेश ने कहा था कि तिजरहिन माता-बहनें मुख्यमंत्री निवास को अपना मायका समझकर यहां आएं, उनका स्वागत है। सीएम के बुलावे पर प्रदेशभर से महिलाओ का हुजूम सीएम हाउस पहुंचा,जहां पोला पर्व मनाने के साथ ही महिलाओं ने तीजा पर्व की खुशियां भी मनाई। महिलाओं और मेहमानों ने पारंपरिक परिधानों में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े लोककलाओं, खेलों और व्यंजनों का आनंद लिया।

सीएम भूपेश ने सरपरिवार की नंदी महाराज की पूजा अर्चना

सीएम भूपेश ने सरपरिवार की नंदी महाराज की पूजा अर्चना

तीजा-पोरा के अवसर सीएम भूपेश बघेल ने महिलाओं के मिलकर लोकरंग अर्जुन्दा के कलाकारों के सुंदर गीतों का आनंद लिया। लोकगीतों और संगीत की धुनपर थिरकते नजर आये। सीएम हाउस में प्रदेशभर से पहुंची महिलाओं का सीएम भूपेश बघेल ने सपत्नीक स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और संसदीय सचिव भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान शिव के साथ जांता और नंदिया बईला की पूजा के साथ किया तीजा पोरा तिहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख समृद्धि एवं बहनों के हर मनोकामना पूर्ति की कामना की।

लोकगीतों ने बंधा समा

लोकगीतों ने बंधा समा

सीएम हाउस में तीजा पोरा तिहार उत्सव के दौरान मेले जैसे माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना भाई मानकर उनके निवास में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आईं बहनों ने पारंपरिक खेलों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने इस दौरान उत्साह पूर्वक पारंपरिक चम्मच दौड़ में भाग लिया। तीजा-पोरा के उत्सव में सीएम हाउस पहुंची छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगायिका और खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकर ने 'तोर मन कइसे लागे राजा' गीत से तीजा के उत्सव को और खास बनाया। सीएम भूपेश बघेल और तीज मनाने पहुंची छत्तीसगढ़ की बहनों ने उनके गीतों का आनंद लिया और तीजहारिन महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके।

महिलाओं ने पारम्परिक खेलों का लिया आनंद

महिलाओं ने पारम्परिक खेलों का लिया आनंद

हरेली के बाद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहारों 'पोरा-तीजा' को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित निवास में विशेष इंतजाम किए गए थे। छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा स्थानीय खेलों का आयोजन किया गया और सवाल जवाब भी किए गए, इसके बाद स्थानीय कलाकारों और नर्तक दलों की प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखेर दी। तीज मनाने आयी महिलाओं के लिए श्रृंगार की व्यवस्था भी की गई थी। महिलाओं के लिए मेंहदी, आलता लगाने के साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियों की व्यवस्था भी थी। महिलाओं ने इस अवसर पर आयोजित जलेबी दौड़, मटकी डांस, कबड्डी सहित अनेक खेलों में बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+