नाबालिग लड़के ने 19 साल की लड़की को घर छोड़ने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म

रायपुर। देश में भले ही लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लेकिन रेप और गैंगरेप जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक ने 19 साल की लड़की को डरा-धमका कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सामने आने के बाद टिकरापारा पुलिस ने आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

chhattisgarh raipur misdeed with girl during lockdown

नाबालिग और पीड़िता दोनों एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में काम करते थे। दोनों एक ही दुकान में काम करते थे, जिसके कारण उनकी आपस में पहचान थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पहली बार 6 अप्रैल को लॉकडाउन के दौरान घर छोड़ने के बहाने लड़की को अपने साथ लेकर गया। इस दौरान उसने पीड़िता के घर न ले जाकर बहाने से मोती नगर के किराए के मकान में लेकर गया और वहां डरा धमका कर उसके साथ रेप

आरोपी युवक ने 6 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल के बीच में युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रेप की शिकायत पुरानी बस्ती थाने में की थी। हालांकि घटनास्थल टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। इसलिए पुरानी बस्ती पुलिस ने जीरो में मामला कायम कर टिकरापारा थाने में भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बाद मंगलवार को आरोपित को रिमांड पर भेजा जा रहा है। टिकरापारा थाना प्रभारी याकूब मेमन का कहना है कि पुरानी बस्ती थाने में जीरो में मामला कायम कर हमारे थाने में भेजा गया है, जिसके आधार पर आरोपी नाबालिग को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+