रायपुरः पुलिस ने खोला दरवाजा तो फांसी पर लटकी थी एक लाश और बिस्तर पर पड़े थे दो शव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फुंडहर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारकर खुदकुशी कर ली। ऐसा बताया जा रहा है कि हत्यारोपी ने पहले पत्नी और बच्ची का गला घोंटकर हत्या की और फिर नस काटकर फांसी लगा लिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने क्यों वारदात को अंजाम दिया है।

chhattisgarh raipur man did suicide after murder of his wife and daughter

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना बीते बुधवार-गुरुवार की रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाले प्रवीण निषाद का देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद उसने अपनी तीन साल की बेटी का भी गला घोंट दिया।

इसके बाद आरोपी ने पहले अपनी नस काटी और जब कुछ भी नहीं हुआ तो पंखे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन सीएसपी सुनील शर्मा ने बताया कि 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का कमरा अंदर से बंद है। जब दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो फांसी पर एक शख्स लटका हुआ था तो वहीं बिस्तर में एक महिला और बच्ची की लाश पड़ी थी।

यह भी पढ़ेंः रायपुर: लिंग परिवर्तन के ऑपरेशन के दौरान ट्रांसजेंडर की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+