छत्तीसगढ़ः सामने आए 2106 कोरोना संक्रमित के मरीज, 28 की हो गई मौत
रायपुर। बुधवार को छत्तीसगढ़ में 2106 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें 573 मरीज रायपुर से मिले हैं। मार्च के 24 दिन में प्रतिदिन 8 के औसत डेढ़ सौ से ज्यादा जानें गई हैं। वहीं बैरन बाजार एसबीआई ब्रांच में तैनात 11 अधिकारी-कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना की दूसरी लहर और मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर कहा कि सरकार अब इस मामले में सावधानी और जांच के मामलों में सख्ती बरतेगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन अब तक कहीं भी कारगर साबित नहीं हो पाया, इसलिए ऐसा कोई विचार नहीं है। बता दें कि अब तक प्रदेश में 4011 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएम सिंहदेव ने कहा कि दूसरी लहर में प्रदेश में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन वे लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है। पूरी दुनिया में लॉकडाउन के नतीजे कारगर साबित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की पहचान और जल्द इलाज मुहैया करवाने के लिए प्रतिदिन 50 हजार टेस्ट किये जाएंगे। अभी करीब 70 हजार टीके लग रहे हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर रोज 1 लाख की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में रायपुर और दुर्ग जिले में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। बाकी जिलों में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए कोरोना जांच का मौजूद लक्ष्य 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन से बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने की रणनीति बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications