छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में मिले 17 हजार से अधिक संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को पूरे प्रदेश में कोरोना के 17 हजार 397 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 219 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसमें से 143 संक्रमित ऐसे थे जिनकों किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। कोरोना संक्रमितों और इससे हुई मौतों के ये आंकड़े एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। बीते शुक्रवार को नए संक्रमित मिलने के बाद प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 23 हजार 479 हो गई है। अब तक महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 6,893 हो गई है।

Recommended Video

    छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 447 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 76 हजार के पार
    chhattisgarh corona update 17397 new case of covid 19

    विशेषज्ञों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण शुरू हो चुका है। यह महामारी में बेहद खतरनाक स्थिति है। अभी तक कम गंभीर दिख रहे बिलासपुर में मौतों का आंकड़ा पिछले दो दिनों में तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को बिलासपुर में 40 मरीजों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 31 मौतें हुई थीं। वहीं दुर्ग में गुरुवार को 13 मौत हुई थीं, लेकिन शुक्रवार को अचानक 23 मरीजों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है।

    शुक्रवार को कोरबा में 19, धमतरी में 14 और राजनांदगांव में 11 मरीजों की मौत हुई। वहीं सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को आदेश दिए हैं कि प्लेन, ट्रेन या फिर सड़क के रास्ते छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों की के लिए 27 अप्रैल से कोरोना रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। यह रिपोर्ट 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर प्रशासन मौके पर ही यात्रियों की जांच करेगा। निगेटिव आए तो उन्हें होम क्वारेंटाइन और पॉजिटिव आए तो वहीं से अस्पताल अथवा आइसोलेशन सेंटर भेजा जाएगा।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार रोजाना 60 हजार कोरोना टेस्ट करने की कोशिश में है। अभी प्रति 10 लाख की आबादी पर 1,915 टेस्ट रोज हो रहे हैं। कोरोना टेस्ट का नेशनल एवरेज 1,480 है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 57,185 टेस्ट किए गए थे। राज्य में कुल टेस्ट में से 40% RTPCR हो रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+