छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में 14 हजार 912 कोरोना संक्रमित, 138 लोगों की हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर भयावह होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 14912 नए मिले हैं। इनमें से 3438 कोरोना संक्रमित प्रदेश की राजधानी रायपुर में मिले हैं। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में 138 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जिनमें से 61 संक्रमित रायपुर के थे। इन आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में मृतकों की संख्या 5580 हो गई है। बीते शुक्रवार को 48 हजार से ज्यादा सैंपल की टेस्टिंग की गई। बता दें कि प्रदेश भर में पिछले हफ्तेभर से 100 से ज्यादा मौत हो रही है।

chhattisgarh corona update 14912 new case of covid 19

10 अप्रैल को 123, 11 अप्रैल को 122 की मौत हई, 12 अप्रैल को 132 लोगों की जान चली गई, 13 अप्रैल को 156 लोगों ने दम तोड़ा, 14 अप्रैल को 120 और 15 अप्रैल को 135 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। शनिवार से बस्तर के नारायणपुर जिले में भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया। यहां 19 से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा।

यह जिला प्रदेश के सबसे कम सक्रिय मरीजों वाले जिले में से एक है। यहां अभी कोरोना के 113 सक्रिय मरीज हैं। पूरे एक साल में नारायणपुर के दो लोगों की जान कोरोना के चलते गई है। इससे पहले दंतेवाड़ा जिले में 18 से 27 अप्रैल तक के लिये लॉकडाउन लगाया गया था। इनको मिलाकर प्रदेश के 28 में से 22 जिलों में लॉकडाउन लग चुका है या लगने वाला है।

वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के बीच सरकार ने लोगों को कुछ राहत मिलने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलाधिकारियों से कहा है कि वे मोहल्लों और कॉलोनियों में फेरी लगाकर फल-सब्जी बेचने की अनुमति प्रदान करें। फल और सब्जी उत्पादक किसान भी खेतों से माल लाकर कॉलोनियों में घर-घर बेच सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+