छत्तीसगढ़ः सोमवार को मिले 1423 कोरोना संक्रमित, 18 की हो गई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सोमवार को 1,423 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 419 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। जबकि 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना के नए मामलों के साथ ही अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,01,081 हो चुकी है। बता दें कि सोमवार को 8283 लोगों की टेस्टिंग की गई थी। सबसे ज्यादा 509 मरीज अकेले दुर्ग से मिले।

chhattisgarh corona update 1423 news covid 19 case

वहीं रायपुर से 442, बिलासपुर से 95, राजनांदगांव से 73, रायगढ़ से 7, कोरबा से 13 मरीज मिले। गरियाबंद, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर राज्य के ऐसे जिले रहे जहां बीते 24 घंटों में एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला। सोमवार को केंद्र सरकार ने ऐसे राज्यों के बारे में जानकारी दी जहां कोरोना के चलते मरने वालों का औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

कोरोना की वजह से इस कैटेगरी में 18 राज्यों को रखा गया है। इनमें 15वें नंबर पर छत्तीसगढ़ है। नंबर 1 की पोजिशन पर देश की राजधानी दिल्ली है। इस औसत की गणना प्रति 10 व्यक्तियों में हो रही मौत पर की गई है। देश का औसत 117 है, छत्तीसगढ़ 138 और दिल्ली का औसत 588 है। छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल में अब तक 4096 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 419 लोग सोमवार रात तक ठीक हुए रायपुर और दुर्ग में अभी मिल रहे हैं। वहीं राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निजी चिकित्सालयों में कोविड मेडिकल फैसेलिटी और आइसोलेशन सेंटर को फिर से शुरू किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि अब प्राइवेट अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में संचालित कुल बेड में से कोविड एवं नान कोविड सहित 50% बेड में ऑक्सीजन की फैसिलिटी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि वहां मरीजों को सुविधा मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+