दिल्ली के लिए सीएम भूपेश बघेल भी हुए रवाना, आज शाम 4 बजे राहुल गांधी से हो सकती है मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त छत्तीसगढ़ के आधे से अधिक कांग्रेस विधायक दिल्ली में मौजूद हैं। विधायक दिल्ली में छत्तीसगढ़ भवन में रुके हुए हैं। कुछ देर में सभी लोग एक साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां मौजूद केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर एक बजे तक सीएम भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच जाएंगे। सीएम भूपेश बघेल रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं आज शाम 4 बजे सीएम भूपेश बघेल राहुल गांधी से मिल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने मुझे बुलाया है, इसलिए दिल्ली जा रहा हूं। वहां राहुल गांधी से भी मुलाकात होगी।

Recommended Video

    Chhattisgarh Congress में घमासान, आज फिर Rahul Gandhi से मिलेंगे Bhupesh Baghel | वनइंडिया हिंदी
    chhattisgarh cm bhupesh baghel and congress mlas reched delhi for shakti pradarshan

    वहीं विधायकों के दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद से विधायक दिल्ली नहीं गए थे, इसलिए अब जा रहे हैं। कुछ को बुलाया गया होगा तो कुछ बिन बुलाए जा रहे हैं। अपने नेता से मिलने जाने में कोई बुराई तो नहीं है, कोई भी जा सकता है। वहीं जब टीएस सिंह देव के कप्तान वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत बातों पर मैं कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं।

    बता दें कि बीते गुरुवार दोपहर से मंत्रियों-विधायकों के दिल्ली जाने का सिलसिला शुरू हो गया। मंत्री शिव डहरिया, अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गुरुवार की दोपहर को ही दिल्ली पहुंच गए। शाम को मंत्री अमरजीत भगत भी दिल्ली पहुंच गए। उसके बाद करीब 30 विधायक भी दिल्ली पहुंच गए।

    इनमें बृहस्पत सिंह, देवेंद्र यादव, कुलदीप जुनेजा, शिशुपाल शोरी, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विनय भगत, प्रकाश नायक, किश्मत लाल नंद, द्वारिकाधीश यादव, चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, गुरुदयाल बंजारे, पुरुषोत्तम कंवर, कुंवर निषाद, चिंतामणि महाराज, भुनेश्वर बघेल, आशीष छाबड़ा, लक्ष्मी ध्रुव, रश्मि सिंह और शकुन्तला साहू शामिल हैं।

    दिल्ली में अमरजीत भगत ने ही इन विधायकों का स्वागत किया। बताया जा रहा है, रात में सभी लोग प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के आवास पर गए थे। वहीं प्रदेश के मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जब टीम अच्छा नहीं कर रही हो तभी टीम के कप्तान को बदलने की जरूरत होती है। भूपेश बघेल राज्य में बहुत अच्छा कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+