छत्तीसगढ़: भूपेश बेघल सरकार ने किया 43 IAS अफसरों का तबादला, रमन के करीबियों पर गिरी गाज

Raipur news, रायपुर। राज्य सरकार ने आधी रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। रविवार देर रात 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले हैं। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से अब तक इतना बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नहीं हुआ है। तबादलों का आदेश भी देर रात जारी किया गया है।

Bhupesh Baghel govt transferred 43 IAS officers in Chhattisgarh

आर. संगीता को मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया है। उन्हें कोई विभाग नहीं दिया है। अब तक संगीता के पास श्रम विभाग का प्रभार था। ये अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की जा रही है। इस सूची में पिछली सरकार के करीबी रहे कई अफसरों को लूप लाइन में भेजा गया है। वहीं जिन कलेक्टर के खिलाफ चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था, उन पर भी गाज गिरी है।

Bhupesh Baghel govt transferred 43 IAS officers in Chhattisgarh

ये हैं मुख्य बदलाव-

-बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है।
-जशपुर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
-संजय अलंग को बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
-नीलेश क्षीरसागर होंगे जशपुर के नए कलेक्टर।
-दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार को मंत्रालय भेजा गया।
-नारायणपुर कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा दंतेवाड़ा कलेक्टर बनाए गए।
-पदुम सिंह एक्का को नारायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
-यशवंत कुमार को शम्मी आबिदी की जगह रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है।
-रायगढ़ की कलेक्टर शम्मी आबिदी को हाउसिंग बोर्ड का आयुक्त बनाया गया।
-महासमुंद कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल की सूची फाइनल, 25 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+