छत्तीसगढ़: खेत में मिली लड़के की सिर कटी लाश, नरबलि का हो सकता है मामला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 14 साल के एक किशोर की सिर कटी लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले में नरबलि की आशंका जाहिर कर रही है। शव की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। मां के थे अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत मे देख बेटों ने प्रेमी समेत कर दी हत्या

गांव वालों से सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से तेज धारदार चाकू और पूजा सामग्री भी बरामद की है जिसके बाद मामले एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच नर बलि के एंगल से भी कर रही है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications