आखिर क्यों उठ रही है राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग, जानिए अंदर की बात

नई दिल्लीः कुछ मीडिया रिपोर्टस की मानें तो राहुल गांधी को जल्द ही कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। राहुल गांधी जल्द ही सोनिया गांधी की जगह ले सकते हैं, कांग्रेस के कई नेता इस बात के संकेत दे चुके हैं। हाल ही के दिनों में राहुल गांधी में काफी बदलाव भी आया है। ये हैं कुछ खास वजह जो राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने की ओर संकेत करती हैं।

rahul gandhi make become congress party president these are reasons

1. राहुल गांधी इस समय गुजरात में हैं और चुनावी प्रचार में लगे हैं। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की जनता की मौजूदगी बढ़ी है, जो कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत है।
2. राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। अब उनके द्वारा बयान भी जारी किया जाता है साथ ही मोदी सरकार की आलोचना करने से भी राहुल गांधी नहीं चूकते हैं।
3. राहुल गांधी के भाषणों में काफी धार देखी जा रही है। राहुल गांधी सरकार को शिक्षा के स्तर से लेकर रोजगार के मुद्दे पर घेरने से पीछे नहीं हट रहे।
4. राहुल गांधी के इस बदलाव को कांग्रेसी कार्यकर्ता बहुत पसंद कर रहे हैं। राहुल गांधी के इस बदलाव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश आ गया है। साथ ही कांग्रेस को अब 2019 का लोकसभा चुनाव मुश्किल लगता है।

5. कांग्रेस पार्टी के नेता इस बात से खुश हैं कि राहुल गांधी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पहले के मुकाबले राहुल गाँंधी में काफी बदलाव आया है। कहा जाता है कि राहुल गांधी अहम मुद्दों पर चुप रहते हैं और लेकिन अब राहुल के बयानों से कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है।

6. कई दिग्गज कांग्रेसी नेता राहुल के अध्यक्ष बनने के समर्थन में बयान दे चुके हैं, हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राहुल को अध्यक्ष बनाने की वकालत की थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब के लुधियाना में RSS नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+