रायबरेली: पुलिस का नोटिस मिलने के बाद युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंगलवार को एक युवक ने रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और घर में कोहराम। परिजनों का कहना है कि 24 घंटे पहले पुलिस युवक के खिलाफ नोटिस लेकर घर पर आई थी। इससे वह डिप्रेशन में आ गया था ओर उसने ये कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

young man shot himself after getting police notice in raebareli

पुलिस का नोटिस मिलने के बाद परेशान था युवक

जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर ऐहारी गांव निवासी लालेंद्र मिश्रा के छोटे बेटे धर्मेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता की मानें तो वो पिछले एक साल से डिप्रेशन में था। गांव के कुछ लोग उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत कर रहे थे। सोमवार को पुलिस वाले एक नोटिस लेकर घर पर आए थे, जिसके बाद से मृतक परेशान था और आज जब हम सीओ से मिलने के लिए जा रहे थे तो रास्ते में घर से सूचना मिली कि धर्मेंद्र ने खुद को गोली मार ली। वह लोग घर पहुंचे तो धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

युवक की मौत के मामले की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। स्थानीय ऊंचाहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक सिंह सीओ डलमऊ की मानें तो बल्दीराय गांव के रहने वाले धर्मेंद्र मिश्रा मानसिक रूप से परेशान थे। उसने मंगलवार को अपने पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की छानबीन की जा रही है तहरीर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+