Wife Lover: मेरठ की मुस्कान की तरह रायबरेली की रुबी भी रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाया
Wife lover news UP: रायबरेली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने पहले पति को मायके बुलाया और फिर अपने प्रेमी संग मिलकर गोली मार दी। पुलिस ने 24 घंटे में इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
यह घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गरीब का पुरवा गांव की है। मृतक मनीष सैनी अपनी पत्नी रूबी और तीन बच्चों के साथ ससुराल मालिन का पुरवा, थाना शिवगढ़ आया था। ससुराल पहुंचने के बाद वह पास ही मंदिर में चल रहे भंडारे में प्रसाद लेने गया था।

काफी देर बाद जब मनीष घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। अगले दिन सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। शरीर पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस ने जब गहराई से जांच शुरू की तो इस हत्याकांड के पीछे पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश सामने आई।
हत्या की साजिश थी पहले से तैयार
पुलिस की जांच में सामने आया कि मनीष की हत्या की साजिश कई महीनों से रची जा रही थी। रूबी के प्रेमी सुनील ने बिहार के आरा से तीस हजार रुपये में पिस्टल खरीदा था। मनीष को भंडारे में बुलाने के पीछे भी यही मंशा थी कि वहीं मौका देखकर हत्या को अंजाम दिया जाए।
जैसे ही रूबी ससुराल पहुंची, उसने सुनील को बुला लिया। रात करीब आठ बजे वह शौच का बहाना बनाकर घर से बाहर निकली। उसे पता था कि मनीष भी उसके पीछे आएगा। और हुआ भी वही।
पति ने रंगे हाथ पकड़ा
जैसे ही मनीष पीछे-पीछे पहुंचा, उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसी दौरान गुस्से में आकर सुनील ने मनीष को गोली मार दी। गोली लगते ही मनीष जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद रूबी घर लौट आई और सुनील फरार हो गया। लेकिन पुलिस की टीम ने तेजी से जांच करते हुए 24 घंटे में इस हत्याकांड को सुलझा लिया। कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचा गया।
गिरफ्तार हुए पत्नी और प्रेमी
एसओजी प्रभारी ब्रजेंद्र शर्मा और शिवगढ़ थाने के प्रभारी विध्य विनय की टीम ने रूबी और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सुनील की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा भी माइनर से बरामद कर लिया गया।
रूबी और सुनील के बीच पिछले कई सालों से प्रेम संबंध थे। इससे पहले भी मनीष ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था, जिस पर कई बार घर में विवाद हुआ। आखिरकार पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर मनीष को हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया।
यूपी में शादीसुदा महिलाएं, प्यार में पागलपन
यूपी में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां वैवाहिक संबंध खून-खराबे की वजह बन रहे हैं। मेरठ का मुस्कान कांड, फिर औरैया और बिजनौर के मामले और अब रायबरेली की ये वारदात, समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications