रक्षाबंधन से पहले बहन को हमेशा के लिए अलविदा कह गए दो भाई, खेलते-खेलते हुआ दर्दनाक हादसा

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। शहर कोतवाली के अहियरायपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सौ साल पुराना एक जर्जर मकान धाराशायी हो गया। मकान के पास खेल रहे तीन बच्चे इसके नीचे दब गए। आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचकर मलबा हटाते तब तक दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया था। मृतक बच्चों की चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

two brother died sister injured after house collapsed

जानकारी के मुताबिक कोतवाली के अहियरायपुर गांव में करीब सौ साल पुराने एक मकान की इमारत खड़ी थी जोकि बडे़ हादसे की आशंका जता रही थी। स्थानीय लोगों की मानें तो मकान मालिक से कई बार मरम्मत और मकान गिरवाने के लिए कहा गया था। लेकिन, मकान मालिक अनसुनी कर देता था। आखिर जिस बात का खतरा था वही हुआ। सोमवार को जर्जर मकान के सामने संदीप कुमार का मकान बना था। संदीप के बच्चे हर्षित कुमार (8), सुमित कुमार (6) और संदीप के बडे़ भाई की बच्ची आपस में खेल रहे थे।

two brother died sister injured after house collapsed

तीनों बच्चे खेलते-खेलते मकान के पास पहुंच गए, जब तक लोगों की निगाह उन पर पड़ती और बच्चों को वहां से हटाते तबतक जर्जर मकान की छत अचानक गिर पड़ी। तीनों बच्चे इसके नीचे आ गए। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाया। तब तक एक बच्चे ने मौके पर दम तोड़ दिया था। अन्य दो बच्चों को जख्मी हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो दूसरे बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं संदीप के बडे़ भाई की बेटी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर अशोक वर्मा ने बताया है कि शव को मॉर्चरी में रखकर पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+