Raebareli: जयमाल से ठीक पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, फिर दूल्हे ने उठाया ये खौफनाक कदम
Raebareli News: गाजे-बाजे के साथ एक दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन के घर पहुंचा। इस दौरान कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। लेकिन जयमाल से ठीक पहले दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। दूल्हा अपनी इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने घर आकर जहर खा लिया।
दूल्हे की हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूल्हे की हालत अभी चिंता जनक बनी हुई है। यह मामला रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी गांव का है। गांव निवासी अंजय (22) की शादी गदागंज थाना क्षेत्र के आसानंदपुर गांव की एक युवती ये तय हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा 28 जून को बैंड बाजे के साथ अपनी होने वाली दुल्ह के घर पहुंचा। इस दौरान कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। हंसी-खुशी का माहौल था और कुछ देर बाद स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम था। इसी बीच दुल्हन मौका पाकर अपने प्रेमी मुन्ना के साथ घर से फरार हो गई।
परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जैसे इस बात की भनक बारातियों को लगी तो वहां अफरातफरी मच गई। तो वहीं, दुल्हन के परिजनों और बारातियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दुल्हन के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी गदागंज थाने को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए दूल्हे के साथ वापस लौट आई। दूल्हा अपनी इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने घर पहुंचकर जहर खाकर जाने देने की कोशिश की। जैसे ही दूल्हे की हालत खराब हुई तो उसे इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं था। इसी वजह से वो घर से भाग गई। मजाक उड़ने की वजह से दूल्हे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने लड़की को ढूंढ कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया और वहीं उसके प्रेमी मुन्ना की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications