Raebareli: पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या, बच्चों से बोली- पापा को जगाना मत
रायबरेली (Raebareli) में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। क्योंकि, उसका पति शराब पीकर रोज-रोज उसके साथ मारपीट करता था। रायबरेली पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला को जेल भेज दिया है।

Raebareli News: खबर उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) जिले से है। यहां 15 दिसंबर को घर के बाहर अतुल का शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अतुल हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अतुल की पत्नी ने उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर और गला दबाकर उसकी हत्या की। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद महिला अपने पति के शव के साथ आराम से सो गई। सुबह उठकर बच्चों को हिदायत दी कि पापा को जगाना मत।
यह मामला रायबरेली बछरावां थाना इलाके के सहगों पश्चिम गांव का है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेस में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक अतुल सहगों पश्चिम गांव का रहने वाला था और शराब पीने का आदी था। अतुल वैवाहिक कार्यक्रमों में हलवाई का काम भी करता था। यहां वो अपनी पत्नी अन्नू और दो बच्चों के साथ यहां रहता था। अतुल की पत्नी अन्नू ब्यूटी पार्लर चलाती थी। 14 दिसंबर की सुबह अतुल शराब पीकर आया था। इस दौरान अतुल का अपनी पत्नी अन्नू से झगड़ा हो गया और वो अपनी पत्नी को पीटने लगा।
इसी बीच अन्नू ने मौका पाकर पलंग की पटिया से उसके सिर पर वार कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान अन्नू शव के साथ सो गई। सुबह उठकर बच्चों को हिदायत दी कि पापा को जगाना मत। फिर अन्नू अपने ब्यूटी पार्लर चली गई। दिन भर ब्यूटी पार्लर पर काम करने के बाद शाम को घर वापस लौटी आई और मुंह हाथ धोकर खाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नू ने बच्चों को खाना खिलाकर उन्हें सुला दिया, लेकिन खुद जागती रही। मोहल्ले में जब सन्नाटा हो गया तो उसने अपने पति के शव को अकेले ही खींचा और गेट पर फेंक दिया और खुद कमरे में आकर सो गई।
सुबह अन्नू ने खुद ही हल्ला मचाया दिया कि रात में शराब पीकर आए और गिर कर मर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी। पुलिस के उस समय होश उड़ गए, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता चला। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अतुल की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और शक के दायरे में पत्नी से पूछताछ की।












Click it and Unblock the Notifications