रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, हनुमान मंदिर में टेका माथा, पुजारी ने कहा- अब यूपी को आपकी जरूरत है

रायबरेली, 12 सितंबर: कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को रायबरेली पहुंचीं। वह यहां दो दिन रहेंगी। प्रियंका रायबरेली के रास्ते में चुरवा हनुमान मंदिर पहुंचीं और माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। कांग्रेस महासचिव यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी।

Recommended Video

      Priyanka Gandhi पहुंची Raebareli, Hanuman Temple में की पूजा | वनइंडिया हिंदी
      priyanka gandhi vadra visit hanuman temple in raebareli

      पुजारी ने प्रियंका से कहा- अब प्रदेश को आपकी जरूरत है

      बता दें, रायबरेली आने वाले सभी बड़े नेता चुरवा हनुमान मंदिर में पहुंचकर जीत का आशीर्वाद लेते हैं। रविवार को प्रियंका गांधी भी हनुमान मंदिर पहुंचीं। पुजारी अनूप अवस्थी ने उन्हें पूजा करवाई और जीत का आशीर्वाद भी दिया। पुजारी ने प्रियंका से कहा कि अब उत्तर प्रदेश को आपकी जरूरत है। पुजारी ने कहा कि संगठन मजबूत करना है और चुनाव में जीत हासिल करनी है तो रायबरेली में आपको रहना पड़ेगा। प्रियंका ने पुजारी से वादा किया कि मैं अधिक से अधिक रायबरेली आने की कोशिश करूंगी। प्रियंका गांधी ने पुजारी को दक्षिणा भी दी।

      यूपी दौर पर हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

      अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। लखनऊ में मैराथन बैठक के दौरान प्रियंका ने संगठन निर्माण पर जोर दिया। प्रियंका ने समीक्षा बैठक में कहा था कि टिकट बंटवारे में संगठन और पदाधिकारियों की राय महत्‍वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नहीं वरन राष्ट्र निर्माण के लिए भी एक मजबूत संगठन की जरूरत है।

      कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे

      कांग्रेस मुख्‍यालय के शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्‍ता उमाशंकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपना आवेदन प्रदेश या जिला मुख्यालय पर 26 सितंबर, 2021 तक जमा कर सकते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+