रायबरेली में महिलाओं से बोलीं प्रियंका- परिवर्तन लाना है तो एकजुट होना पड़ेगा

रायबरेली, 19 दिसंबर: कांग्रेस महासचिप प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को रायबरेली में महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर तरफ महिलाओं का शोषण हो रहा है और उनका हक उन्हें नहीं मिला रहा है, इसलिए हमने शक्ति विधान बनाया है, ये महिलाओं के लिए एक घोषणा पत्र है जिसमें वो तमाम घोषणाएं हैं जिनसे हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए करना चाहते हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर सारी महिलाएं एकजुट होकर तय कर लें कि हमें विकास और भविष्य की राजनीति चाहिए, नहीं तो हम वोट नहीं देंगे। तब इस देश की राजनीति कैसे नहीं बदलेगी?

Recommended Video

    UP Election 2022: Raebareli में Priyanka Gandhi ने महिलाओं से किया संवाद | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi mahila shakti samvad in raebareli

    महिलाओं से बोलीं प्रियंका- परिवर्तन लाना है तो एकजुट होना पड़ेगा

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि परिवर्तन लाना है तो एकजुट होना पड़ेगा। महिलाओं को समझना पड़ेगा कोई उन्हें राजनीति में कोई सीरियसली क्यों नहीं ले रहा है। इस पर सोचने की जरूरत है।

    प्रियंका ने योगी सरकार पर फोन टैप करने का लगाया आरोप

    अखिलेश यादव के बाद प्रियंका गांधी ने भी योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनका फोन टैप करने का आरोप लगाया। एक न्यूज चैनल से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा, 'सरकार उनका फोन टैप करती है और रिकॉर्डिंग सुनती है।' उन्होंने पूछा कि सरकार का काम क्या है? सड़कें, अस्पताल बनाना, रोजगार सृजित करना, लोगों की शिकायतें सुनना या अपने विरोधियों के फोन रिकॉर्ड सुनना।

    राहुल के 'हिंदुत्ववादी' वाले बयान पर क्या बोलीं प्रियंका

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'हिंदुत्ववादी' वाले बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म सभी के बीच ईमानदारी और प्यार सिखाता है। आरएसएस और बीजेपी के लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं, वे नेकी या ईमानदारी के रास्ते पर नहीं हैं। राहुल जी सिर्फ अंतर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+