अदिति सिंह हमला मामला: अमेठी, फतेहपुर और सुल्तानपुर से आये थे हमलावर

Raebareli News, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 14 मई को जिला पंचायत सदस्यों और कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) पर हुए जानलेवा हमले मामले में नया खुलासा किया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस हमले में अमेठी, फतेहपुर, कानपुर और सुल्तापुर के हमलावर भी शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक छतोह ब्लॉक का प्रधान संघ अध्यक्ष भी है।

अदिति सिंह पर हुआ था हमला

अदिति सिंह पर हुआ था हमला

14 मई मंगलवार को अदिति सिंह के काफिले पर हमला हुआ था और उनके काफिले में शामिल सात में से चार वाहनों को पलट दिया गया था। इसके अलावा, लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर निगोहां में स्थित टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी को अगवा कर हॉकी, सरियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। इस मामले में एमएलसी दिनेश शर्मा समेत 13 पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए चल रहा है विवाद

अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए चल रहा है विवाद

रायबरेली में पिछले काफी समय से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी का खेल चल रहा था। जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिये इससे पहले भी कई बार कोशिश की गई, लेकिन जिला पंचायत सदस्य इसमें कामयाब नहीं हो सके। वहीं, पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरोप लगाये कि वह जिले में विकास नहीं कराते और न किसी सदस्य की बात ही मानते है। इस मामले को लेकर पंचायत सदस्यों में काफी रोष था। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये थे।

बाहर के थे हमलावर

बाहर के थे हमलावर

अदिति सिंह हमले मामले की जांच एसपी सुनील सिंह कर रहे है। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में रायबरेली के अलावा अमेठी, फतेहपुर, कानपुर, और सुल्तानपुर जिले के हमलावर भी शामिल थे। इस सबकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई है।

ये भी पढ़ें:- रायबरेली सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+