युवती से रेप, बांके से हमलाकर मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ गया प्रेमी
रायबरेली। यूपी के रायबरेली में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को धारदार हथियार से बुरी तरह मारकर घायल कर दिया। लहुलूहान अवस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है। उधर मामले में पुलिस ने प्रेमिका का बयान दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के खीरों थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां के अनुसार उसकी बेटी खेत मे शौच के लिए गई थी। तभी गांव का ही होरीलाल ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उस पर बांके से हमला किया। जिसमें उसकी बेटी बुरी तरह घायल हो गई। आनन फानन मे परिजन उसे खीरो सीएचसी लेकर आए, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया है। मामले मे पुलिस ने तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मानें तो घायल युवती और आरोपी में पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications