रायबरेली की विधायक अदिति सिंह को स्टार प्रचारक बनाकर कांग्रेस ने सबको चौंकाया

रायबरेली। योगी सरकार के विशेष विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के शामिल होने पर पार्टी में उठे बवाल के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची में अदिति सिंह का नाम भी शामलि किया है। बता दें कि शानिवार को पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधानमंडल दल के नेता अजय लल्लू, राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया भी हैं।

Congress party made Aditi Singh star campaigners for by-election

अदिति को दिया था नोटिस
कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर दो अक्टूबर से अनवरत उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के बहिष्कार का व्हिप जारी किया था। वहीं, 2 अक्टूबर को अदिति सिंह ने विधानसभा सत्र में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था। जिसके बाद पार्टी की तरफ से उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। नोटिस में लिखा था कि, विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करने का निर्णय पार्टी ने लिया था। इसके लिए व्हिप जारी किया था कि कोई भी सदस्य उपस्थित ना हो। यही नहीं इस संदर्भ में आपको व्यक्तिगत रूप से भी अवगत कराया गया था। लेकिन आपने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया। पार्टी व्हिप तोड़ी और सदन की कार्यवाही में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो कि घोर अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधि है।

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बता दें कि रायबरेली में कांग्रेसियों ने अदिति के कायार्लय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। कांग्रेसी हाथों में तख्ती लेकर अदिति सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कांग्रेसियों के बीच जमकर नोकझोक भी हुई थी।

क्या कहा अदिति सिंह ने
शनिवार को अदिति सिंह ने कारण बताओ नोटिस मिलने से इनकार करते हुए कहा था कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। साथ ही उन्होंने कहा, 'पार्टी पहले ये बताये कि उन नेताओं को अब तक कोई नोटिस क्यों नहीं दिया गया जो खुलेआम पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि क्यों नहीं उनको पार्टी से निकाला गया और वो लोग क्यों पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+