Rae Bareli: स्वामी प्रसाद मौर्या ने रैली में 'भगवान राम' के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक नारे, मुकदमा दर्ज

स्वामी प्रसाद मौर्या की इस वायरल वीडियो क्लिप में न केवल वह खुद भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक नारा लगा रहे हैं बल्कि जनसभा में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं को भी नारे को दोहराने के लिए बार-बार उकसा रहे हैं।

Case filed against Swami Prasad Maurya for saying slogans against Lord Ram at Akhilesh Yadav rally

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या आए दिन अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में आते ही रहते हैं। कभी रामचरित मानस को बैन करने की बात कर देते हैं तो कभी अपने भड़काऊ भाषणों के चलते साधू संतों के निशाने पर आ जाते हैं। वहीं 3 अप्रैल को रायबरेली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने फिर भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी कर एक और मुकदमा अपने सर मोल ले लिया है। साथ ही उनका यह क्लिप भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Case filed against Swami Prasad Maurya for saying slogans against Lord Ram at Akhilesh Yadav rally

रैली के दौरान भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक नारा

आपको बता दें कि सोमवार को रायबरेली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की रैली थी। रैली के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा के पुराने नारे को फिर दोहराया था। जो की कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद रायबरेली हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मरूत त्रिपाठी ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
हिन्दू युवा वाहिनी के नेता ने दी तहरीर
दी गई तहरीर में उन्होंने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि एक क्लिप विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर वायरल हो रहा है, जिसमे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा 'मिले मुलायम काशीराम' वाला नारा लगाया जा रहा है। इससे समस्त सनातनी समाज की भावनाए आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सदभावना भी बिगड़ जाएगी। इसलिए दोषी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए।

Case filed against Swami Prasad Maurya for saying slogans against Lord Ram at Akhilesh Yadav rally

Recommended Video

    साधु, संतों पर बरसे Swami Prasad Maurya, ' आपने महिलाओं, दलितों को प्रताड़ित किया' | वनइंडिया हिंदी

    मुकदमा दर्ज, होगी कड़ी कार्यवाही
    वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि आज सुबह हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मरूत त्रिपाठी द्वारा एक तहरीर दी गई है, जिसमे आरोप लगाया है कि रायबरेली में एक जनसभा के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा धार्मिक भावनाए भड़काने का बयान दिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+