जैसे ही दूल्हे के गले में वरमाला डाली, दुल्हन को गोली मारकर प्रेमी ने खुद को उड़ाया
Raebareli News, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी किसी और से होते देख शादी के मंडप में पहुंच गया। बौखलाए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने खुद को भी शूट कर लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, घटना रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां मौरावां मार्ग पर स्थित गजियापुर गांव की है। मंगलवार देर रात गांव के पुत्ती लाल की बेटी आशा देवी (22 वर्ष) की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। उन्नाव जिले के कुशहरी नवाबगंज से आई आशा की बारात में बराती डीजे पर नाच रहे थे। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को जयमाल डाल रहे थे तभी गांव के ही रहने वाले बृजेंद्र कुमार (26 वर्ष) शादी में पहुंच गया।

दूसरे के गले में वरमाला डालना नहीं हुआ सहन
बता दें कि बृजेंद्र को प्रेमिका द्वारा किसी दूसरे के गले में वरमाला डालना सहन नहीं हुआ और उसने पहले तो प्रेमिका को और फिर स्वयं को गोली मार ली। गोली लगते ही दोनों खून से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

शादी की खुशियां बदल गई मातम में
डॉक्टरों ने दोनों को मौत घोषित कर दिया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर कोतवाल रावेंद्र सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना देकर पड़ताल शुरू की। कोतवाल ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications