viral video पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार को घेरा, कहा: "रुक गया डबल इंजन का चक्का, ज़ोर से लगाओ धक्का"

योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करने का कोई मौका सपा मुखिया अखिलेश यादव नहीं छोड़ते हैं। अब इस वीडियो को ही ले लीजिये, सवारियों ने बस में उतर कर धक्का लगाया तो पूर्व सीएम ने भाजपा को फ़ौरन ही आड़े हाथ ले लिया।

Akhilesh Yadav tweet on the viral video of passengers pushing roadways bus in Rae Bareli

यूं तो प्रदेश की योगी सरकार पुरानी बसों को बदलने और परिवहन विभाग में सुधार को लेकर पूरी कोशिश में जुटी है, लेकिन उसके बाद भी रोडवेज बसों के खराब होने और धक्के से स्टार्ट होने का सीन आपको अब कहीं न कहीं किसी न किसी सड़क पर देखने को मिल ही जाएगा। चलते-चलते इन बसों का चक्का कब और कहां रुक जाये, इसको लेकर किसी को कोई आभास नहीं है। अब यह रोज का आलम है कि इन बसों से सफर करने वाले यात्रियों को किराये के साथ अब धक्का भी देना पड़ रहा है। जिसकी एक बानगी रायबरेली जनपद में देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद योगी सरकार विपक्षियों के निशाने पर आ गई और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर चुटकी ली है।

Akhilesh Yadav tweet on the viral video of passengers pushing roadways bus in Rae Bareli

सवारियों ने नीचे उतर कर बस में लगाया धक्का, वीडियो हो गया वायरल
दरअसल घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग की है। जानकारी के अनुसार रोडवेज बस यात्रियों को रायबरेली से कानपुर लेकर जा रही थी। लेकिन इसी बीच बस खराब हो गई जिसके बाद बस में बैठी सवारियों ने नीचे उतर कर बस में धक्का लगाया। जिसके बाद बस स्टार्ट हुई और फिर अपने गंतत्व के लिए रवाना हो सकी। लेकिन इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो सपा मुखिया कहाँ चूकने वाले थे उन्होंने अपने और पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से सरकार पर जमकर हमला बोला दिया।

Recommended Video

    viral video पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार को घेरा, कहा: 'रुक गया डबल इंजन का चक्का, ज़ोर से लगाओ धक्का'

    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट में क्या कहा
    अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा "रुक गया डबल इंजन का चक्का... ज़ोर से लगाओ धक्का!!!"
    "मान्यवर कुछ धन उप्र परिवहन को भी दे दीजिए तो सवारियों को धक्का तो न लगाना पड़े। भाजपा सरकार शायद इसी तरह की बस पर सवार है, तभी तो विकास का पहिया रुका हुआ है।"
    गौरतलब है की परिवहन विभाग महकमे को चमकाने के लिए लाख प्रयास और दावे जरूर करता है, लेकिन धरातल पर स्तिथि कुछ और ही है। अभी कुछ रोज पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विभिन्न जनपद पहुंचकर बसों की स्थिति सुधारने व नई बसों को रूटों पर चलाने की बात कही थी, लेकिन हकीकत तस्वीरों में सामने है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+