रायबरेली में बोले अखिलेश, इस बार बाबा को बुलडोजर के साथ भेज दिया जाएगा गोरखपुर

रायबरेली, 21 फरवरी। उत्तर प्रदेश की सियासत में इस बार का चुनाव बेहद अहम है जहां भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा बहुमत पाने का दावा करते हुए सपा पर हमला बोलते हुए उसे परिवारवादी और दंगावादी कह रही है तो पलटवार करते हुए सपा भी इस बार भाजपा का सफाया होने का दावा कर रही है। सोमवार को रायबरेली में सपा और भाजपा दोनों की रैलियां हुई जहां सीएम योगी और सपा मुखिया अखिलेश ने अपने भाषण में एक-दूसरे पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा का बुलडोजर खराब हो चुका है इसलिए उसको रिपेयर कराने के लिए भेज दिया है। वहीं सीएम योगी ने जनता से कहा कि आपको विकास की बुलेट ट्रेन चाहिए या फिर पंक्चर साइकिल चाहिए?

Akhilesh Yadav said CM Yogi will be sent to Gorakhpur with bulldozer after election

रायबरेली के ऊंचाहार में हुई जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा का बुलडोजर खराब हो चुका है और उनको लग गया है कि इस बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी इसलिए बुलडोजर को रिपेयर कराने के लिए भेज दिया है। इस बार सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और हम गरीबों और बेरोजगारों को उसका हक दिलाएंगे। कहा कि बीजेपी भारतीय झूठा पार्टी है और पिछले पांच सालों में झूठ के सिवा भाजपा ने कुछ नहीं बोला है और न ही कुछ किया है।।

अखिलेश ने कहा कि पिछले पांच सालों में योगी राज में भ्रष्टाचार हुआ, युवा परेशान हुआ, एंबुलेंस बर्बाद हुआ। भाजपा सरकार ने लोगों को बेरोजगार करने का काम किया है। कहा कि बुलडोजर वाले बाबा को इस बार बुलडोजर के साथ गोरखपुर भेजा जाएगा। रायबरेली में ही सीएम योगी आदित्यनाथ की भी रैली हुई जहां उन्होंने डबल इंजन सरकार में बुलेट ट्रेन की तरह विकास होने की बात कही। सीएम ने लोगों से कहा कि आपको बुलेट ट्रेन वाली विकास चाहिए या पंक्चर वाली साइकिल चाहिए?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली की रैली में सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ कुछ अन्य पार्टियां राष्ट्रीय सुरक्षा को दांव पर लगाकर राजनीति कर रही है। कांग्रेस, सपा और बसपा समाज और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। कहा कि पहले की सरकारों में होली और दिवाली पर बिजली नहीं आती थी लेकिन ईद और मुहर्रम पर बिजली जरूर मिलती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+