रायबरेली: 56 साल के बुजुर्ग ने दिव्यांग बच्ची से किया रेप, तीन दिन बाद गिरफ्तार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 10 साल की मासूम दिव्यांग से रेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव के ही बुजुर्ग ने मासूम से हैवानियत की। जब पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो ग्राम प्रधान आरोपी के साथ मिलकर दोनों पक्षों में समझौता कराने के नाम पर परिजनों को तीन दिनों तक मामले की शिकायत करने से रोके रखा। आखिरकार मौका मिलते ही तीन दिन बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामला गंभीर देख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एक दस वर्षीय दिव्यांग मासूम के साथ गांव के ही 56 वर्षीय व्यक्ति के गलत काम करने की सूचना मिली थी। मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।

56 year old man arrested for misdeeds 10 year old girl in raebareli

56 साल के बुजुर्ग ने किया बच्ची से रेप

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। दिव्यांग मासूम से एक गांव के ही एक बुजुर्ग ने रेप किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घर पहुंची बच्ची की हालत देख परिजनों से उससे पूछताछ की तो उसने बुजुर्ग की करतूत बयां की। आरोप है कि ग्राम प्रधान आरोपी के साथ मिलकर दोनों पक्षों में समझौता कराने का दबाव बनाता रहा। ग्राम प्रधान पीड़ित परिजनों को तीन दिनों तक मामले की शिकायत करने से रोके रखा। आखिरकार मौका मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।

पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेजा। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एक दस वर्षीय दिव्यांग मासूम के साथ गांव के ही 56 वर्षीय व्यक्ति के गलत काम करने की सूचना मिली थी। मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+