इस्राएल-हमास युद्ध के बीच बंधकों को निकालने की कोशिश

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा कि कतर शनिवार रात से अमेरिका के समन्वय में यह मध्यस्थता कर रहा है. एक सूत्र के मुताबिक बातचीत "सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है."
सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कतर के वार्ताकारों ने फलीस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा बंधक बनाए गए इस्राएली महिलाओं और बच्चों की रिहाई के लिए बातचीत शुरू कर दी है. ये मध्यस्थ इस्राएल के बंधकों के बदले इस्राएल की जेलों में कैद 36 फलीस्तीनी महिलाओं और बच्चों को रिहा करने की कोशिश कर रहे हैं.
अमेरिका के सहयोग से वार्ता
रॉयटर्स ने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से बताया कि कतर ने अमेरिका के सहयोग से यह बातचीत शनिवार रात से शुरू की है और बातचीत की यह प्रक्रिया "सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है."
हालांकि इस बातचीत की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि पार्टियों के अपने रुख पर अड़े रहने के कारण फिलहाल इस बातचीत के सफल होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.
सूत्रों ने कहा कि कतर के वार्ताकार दोहा और गजा में हमास के अधिकारियों के संपर्क में हैं. आतंकवादी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को गजा पट्टी की सीमा से लगे दक्षिणी इस्राएली पर हमला किया था.
जब अचानक हमास ने किया हमला
हमास के आतंकवादियों ने इस्राएली कस्बों में घुसपैठ की और कई इस्राएलियों को बंधक बना लिया और उनमें से कई को अपने साथ गजा ले गए. हमास के हमलों में अब तक 900 से ज्यादा इस्राएली मारे जा चुके हैं और 2,600 लोग घायल हुए हैं.
इस्राएली टीवी चैनलों के मुताबिक 260 के करीब मरने वाले लोगों में ज्यादातर वे युवा थे जो एक म्यूजिक फेस्टिवल में भाग ले रहे थे. इस म्यूजिक फेस्टिवल में आए दर्जनों लोगों को हमास ने बंधक बना लिया.
युद्ध में अब तक 1,600 लोगों की मौत
हमास द्वारा बंधक बनाए गए इस्राएली बंधकों की सटीक संख्या अभी भी मालूम नहीं है, लेकिन इस्राएल ने स्वीकार किया है कि उसके सैनिकों और नागरिकों को आतंकवादी समूह ने पकड़ रखा है.
इस्राएली जेलों से 36 फलीस्तीनियों की रिहाई पर केंद्रित वार्ता के बारे में विवरण पहले नहीं बताया गया है.
गजा में बंधक बनाए गए इस्राएली लोगों की संख्या भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन व्यापक रूप से माना जा रहा है कि हमास ने शनिवार को महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और सैनिकों को बंधक बना लिया था.
इस बीच हमास के ठिकानों पर इस्राएल ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं और हमास के ठिकानों पर लगातार बमबारी की जा रही है. इस्राएल ने गजा में बिजली, पानी, खाने और ईंधन की सप्लाई रोक दी है.
इस्राएल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बिजली, भोजन और ईंधन में कटौती करने का ऐलान करते हुए गजा की पूरी "घेराबंदी" का आदेश दिया है. गजा में 23 लाख से अधिक फलीस्तीनी रहते हैं.
गजा के अधिकारियों का कहना है कि अगर सप्लाई की इजाजत नहीं दी गई तो गजा पट्टी में नए मानवीय संकट पैदा हो सकते हैं. गजा पट्टी में इस्राएली हमले के बाद वहां 700 के करीब लोग मारे गए हैं और हजारों की संख्या में लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है.
एए/सीके (रॉयटर्स, एएफपी)
Source: DW
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications