पंजाब: पति ने रचाई दूसरी शादी तो थाने पहुंची पहली पत्नी, पुलिस बोली- तुम भी दो मर्द रख करो ऐश
मोगा। पंजाब के मोगा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगते हुए मामले की शिकायत सिटी साउथ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह से की है। दरअसल, एक महिला ने अपने नशेड़ी पति से दुखी होकर दो महीने पहले मायके चली गई थी, जिसके बाद उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली थी। महिला को अपने पति द्वारा दूसरी शाची रचाने की जानकारी हुई तो उसने सिटी साउथ थाने में मामले की शिकायत की।

'तुम भी दो-दो मर्द रखकर ऐश करो'
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबित, सिटी साउथ पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की और पीड़ित महिला से अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिटी साउथ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह से पूरे मामले की शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कहा क्या हो गया जो पति ने 2 शादियां कर ली। पुलिस वाले भी तो दो-दो पत्नियां रखते हैं। तुम भी दो-दो मर्द रखकर ऐश करो। इसमें शिकायत की क्या बात है। तुमसे भी कोई पूछने वाला नहीं है।
तेल और खाने-पीने का देना पड़ेगा पैसा
महिला के विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि गाड़ी में 1200 रुपए का तेल डलवाने के अलावा उनके खाने-पीने का एक हजार रुपए भी देने पड़ेंगे। पार्षद पति ने विवाहिता को अधिकारियों के सामने पेश किया और कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक, लाहोरियां वाला मोहल्ला की सर्बजीत कौर (27) ने बताया कि 9 साल पहले गांव तारे वाला के चमकौर से शादी हुई थी। एक बेटा है। ससुराल वालों की दहेज की मांग व पति नशेड़ी होने के चलते आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। तंग आकर दो महीने पहले मायके चली गई। उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद उसने सिटी साउथ थाना में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
एसएचओ ने खुद शुरू की जांच
उधर, इस मामले की शिकायत थाना सिटी साउथ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाने के बाद शिकायतकर्ता महिला के मामले की जांच उक्त पुलिस कर्मियों से लेकर वह खुद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications