'गुरु गंथ साहिब को ढाल बनाकर थाने ले जाने वाले पंजाब के वारिस नहीं हो सकते', अजनाला घटना पर बोले CM मान
भगवंत मान ने कहा कि मैं कहता था कि जब हमें कार्रवाई करने का मौका मिलेगा तो हम जरूर कार्रवाई करेंगे। तो कल एक चालान पेश किया गया है। वे सोचते थे कि कोई तीसरा दल पंजाब पर शासन नहीं करेगा।

Bhagwant Mann Ajnala Incident: अजनाला की घटना पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु गंथ साहिब को ढाल बनाकर थाने ले जाने वाले पंजाब के वारिस नहीं हो सकते। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया है। मैं कहता था कि जब हमें कार्रवाई करने का मौका मिलेगा तो हम जरूर कार्रवाई करेंगे। तो कल एक चालान पेश किया गया है। वे सोचते थे कि कोई तीसरा दल पंजाब पर शासन नहीं करेगा।
वहीं, अजनाला की घटना के बारे में पूछे जाने पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। पंजाब पुलिस सक्षम है। पंजाब में 10 साल से सामाजिक बंधन पर गोलियां चलाई गईं। लेकिन लोग साथ रहना चाहते हैं। हमारा एक शांतिपूर्ण राज्य है।
Recommended Video

बता दें कि लवप्रीत सिंह के विरुद्ध चमकौर साहिब वरिंदर सिंह को अगवा करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले में ये एक्शन एक शिकायत के बाद लिया, जिसके तहत पंजाब पुलिस तूफान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अजनाला केस में इस गिरफ्तारी के बाद अजनाला थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन हुआ। अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने कहा था कि वे 'तूफान' के बाहर निकाले जाने तक विरोध जारी रखेंगे। पुलिस और 'पंजाब के वारिस' कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
भारी हंगामे के बाद खालिस्तानी समर्थक लवप्रीत सिंह 'तूफान' की अजनाला कोर्ट ने रिहाई का आदेश दे दिया। अमृतसर के एसएसपी ग्रामीण सतिंदर सिंह ने कहा था कि आज लवप्रीत तूफान को रिहा किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने जो सबूत पेश किए हैं उससे साबित होता है कि लवप्रीत सिंह मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं मामले में इस लवप्रीत की रिहाई पर सवाल को लेकर पंजाब के राज्य मंत्री कुलदीप धारीवाल ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। लोगों को सीएम भगवंत मान पर भरोसा करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार की बड़ी कामयाबी, नशीले पदार्थ सहित 4 गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications