नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार की बड़ी कामयाबी, नशीले पदार्थ सहित 4 गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 2 यू.पी., एक हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है।

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लुधियाना पुलिस ने 22 किलो गांजा समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार यह खेप यू.पी. के बरेली जिले से लाई जा रही थी। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 2 यू.पी., एक हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। ये सभी एक कार में आ रहे थे। आरोपियों द्वारा यहां काम करने वाले प्रवासियों को नशे की खेप पहुंचाई जानी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में, हमारा राज्य शांतिपूर्ण है', अजनाला घटना पर बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications