Bhagwant mann: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं, पंजाब के होने वाले नए सीएम भगवंत मान
Bhagwant mann: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं, पंजाब के होने वाले नए सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़, 10 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में प्रचंड बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 91 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत तय होते ही सोशल मीडिया पर आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान चर्चाओं में आ गए हैं। धुरी सीट से आप सीएम फेस भगवंत मान 50 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई भगवंत मान के बारे में जानना चाहता है, तो आइए जानें राजनीति में आने से पहले क्या करते थे भगवंत मान, कितने पढ़े-लिखे हैं, उनकी शुरुआती जिंदगी से जुड़ी कई बातें...।

जानें कौन पंजाब के होने वाले नए CM भगवंत मान
आम आदमी पार्टी (आप) के भगवंत मान ने लोकप्रिय कॉमेडियन से लेकर पंजाब में की राजनीतिक पद पर आसीन होने तक, राजनीति में एक लंबा सफर तय किया है। 48 वर्षीय भगवंत मान पंजाब के मौजूदा सांसद हैं। वह मई 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) की टिकट पर पंजाब के लोकसभा सीट संगरूर से चुनाव लड़े थे और जीते थे।
राजनीति में आने से पहले भगवंत मान पंजाब के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता थे। देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नामक एक लोकप्रिय टेलीविजन कॉमेडी प्रतियोगिता में भगवंत मान देखे गए थे।

जानें कितने पढ़े-लिखें हैं भगवंत मान
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। भगवंत मान के पिता का नाम मोहिंदर सिंह है और उनकी माता का नाम हरपाल कौर है। भगवंत मान पंजाब के जाट सिख परिवार से हैं। भगवंत मान ने शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम से स्नातक की पढ़ाई की है। भगवंत मान ने स्नातक में बीकॉम (बैचलर ऑफ कॉर्मस) किया है। हालांकि चुनावी हलफनामे में भगवंत मान ने जानकारी दी है कि वह 12वीं पास हैं। उन्होंने चुनावी हलफनामे में बताया है कि साल 1992 में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम करने के लिए उन्होंने एडमिशन तो ले लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर सके।

जानें भगवंत मान के परिवार के बारे में?
भगवंत मान ने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी। दंपति के दो बच्चे हैं। लेकिन भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और उन्होंने 2015 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। फिलहाल भगवंत मान शादीशुदा नहीं है।

बतौर कॉमेडियन भगवंत मान का सफर
कॉलेज के दिनों पर भगवंत मान थ कॉमेडी फेस्टिवल और इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करते थे। उन्होंने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम के लिए एक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते थे। मान राजनीति, व्यापार और खेल जैसे विशिष्ट भारतीय मुद्दों पर अपनी कॉमेडी करते थे। 1992 में भगवंत मान क्रिएटिव म्यूजिक कंपनी में शामिल हो गए और विभिन्न शो करने लगे। मान ने अपना पहला कॉमेडी एलबम जगतार जग्गी के साथ बनाया था। इसके अलावा वह अल्फा ईटीसी पंजाबी के 'जुगनू कहना है' नामक एक टेलीविजन शो भी बनाया। 2013 तक वे डिस्कोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय रहे। 2008 में मान ने स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भाग लिया, जिसमें उनके साथ कपिल शर्मा भी थे।

जानिए कितने फिल्मों में भगवंत मान ने किया है काम?
1994 में भगवंत मान ने बतौर अभिनेता फिल्म कचेहरी से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। भगवंत मान 2018 तक 12 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। भगवंत मान ने बलवंत दुल्लत द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म "मैं माँ पंजाब दी" में भी अभिनय किया है।

भगवंत मान का राजनीतिक सफर
2014 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने से पहले भगवंत मान पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब से जुड़े थे। 2011 की शुरुआत में मान पंजाब की पीपुल्स पार्टी में शामिल हुए थे और 2012 में, लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब की टिकट पर चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थे। मार्च 2014 में भगवंत मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 211,721 मतों से जीत हासिल की थी।

AAP पंजाब के संयोजक भी थे भगवंत मान
भगवंत मान आप पंजाब के संयोजक भी थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा ड्रग माफिया मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया से बिना शर्त माफी मांगने के बाद इस्तीफा दे दिया। 2017 में उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जलालाबाद में चुनाव लड़ा था। लेकिन वह बादल से 18,500 मतों से चुनाव हार गए थे।
2019 में, बरनाला में एक पार्टी रैली के दौरान, भगवंत मान ने शराब की निंदा की थी और शराब पीने के लिए आलोचना किए जाने के बाद इसे फिर कभी नहीं छूने की कसम खाई थी।

AAP ने बनाया भगवंत मान को सीएम फेस
18 जनवरी 2022 को पंजाब विधान सभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने भगवंत मान के नाम का ऐलान किया। आप ने दावा किया कि एक सार्वजनिक सर्वेक्षण के आधार पर जिसमें 93% लोग भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications