कौन है अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर, 10 फरवरी को हुई थी शादी! जानिए खालिस्तानी नेता के परिवार के बारे में
Amritpal Singh wife Kirandeep Kaur: अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में किरणदीप कौर से शादी की थी। किरणदीप कौ यूनाइटेड किंगडम की रहने वाली हैं और एक NRI महिला हैं।

Amritpal Singh NRI wife Kirandeep Kaur: वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तानी अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह भगोड़ा घोषित होने के बाद से फरार है। पंजाब पुलिस अब तक उसको पकड़ नहीं पाई है। इसी बीच खबर आ रही है कि अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को 20 अप्रैल को लंदन भागने की कोशिश के दौरान अमृतसर हवाईअड्डे पर रोका गया है। हालांकि कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया है।
किरणदीप कौर की लंदन के लिए फ्लाइट दोपहर 1:30 बजे रवाना होने वाली थी। सूत्रों ने बताया कि किरणदीप से अब सीमा शुल्क अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक किरणदीप यूनाइटेड किंगडम की नागरिक है और यूके की पासपोर्ट होल्डर हैं। उनके खिलाफ पंजाब या देश के किसी भी हिस्से में कोई मामला दर्ज नहीं है।
इसी के बाद से अमृतपाल सिंह की NRI पत्नी किरणदीप के बारे में चर्चा होने लगी है। रिपोर्ट के मुताहबिक 10 फरवरी 2023 को अमृतपाल सिंह और किरणदीप कौर की शादी हुई है।

कौन है अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 साल के अमृतपाल सिंह ने इसी साल 10 फरवरी को यूके में रहने वाली एनआरआई महिला किरणदीप कौर से शादी की थी। शादी अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा, अमृतसर में हुई थी। किरणदीप का परिवार कथित तौर पर जालंधर का रहने वाला है।
अमृतपाल सिंह ने अपनी शादी के बाद कहा था कि उनकी पत्नी उनके साथ पंजाब में रहेंगी क्योंकि यह शादी रिवर्स माइग्रेशन का संदेश है। और वे चाहते हैं कि सभी पंजाबी प्रवासी अपने राज्य में लौट आएं।

किरणदीप कौर को पूछताछ के लिए बुला सकती है पुलिस
पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के कोशिश में उनकी पत्नी किरणदीप कौर की जांच की। जांच के दौरान ही पता चला है कि उसने हाल ही में शादी की था। पंजाब पुलिस जल्द ही किरणदीप कौर को पूछताछ के लिए बुला सकती है। अमृतपाल से शादी के बाद किरणदीप पंजाब आ गई थी।

जानिए कौन-कौन है अमृतपाल के परिवार में
अमृतपाल एक जट्ट सिख परिवार से हैं। अमृपाल का पैतृक गांव अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा में है। अमृतपाल के परिवार का दुबई में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। अमृतपाल दुबई में ट्रांसपोर्ट बिजनेस में परिवार का मदद करता था।
अमृतपाल के पिता का नाम तरसेम सिंह है और उनकी माता का नाम बलविंदर कौर है। तरसेम के चार भाई-बहन हैं। तरसेम सिंह ने भी दुबई में काम किया है। बलविंदर कौर मीडिया से काफी दूर रहती हैं। अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह ने ही दुबई में ट्रांसपोर्ट बिजनेस शुरू किया था। उसके बाद वह कनाडा चले गए थे। इसके बाद वह पिछले महीने ही भारत लौट आए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications