Aman Dhaliwal: कौन है अमन धालीवाल, जिन्होंने घायल होने के बाद भी हमलावर को नहीं छोड़ा

पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर अमेरिका में एक जिम के अंदर हमला किया गया है। हमलवार ने उन पर कुल्हाड़ी से वार किए, हालांकि उन्होंने अपनी हिम्मत दिखाते हुए सिरफिरे को जमीन पर पटक दिया था।

Who is Aman Dhaliwal

Who is Aman Dhaliwal: अमेरिका में पंजाबी और बॉलीवुड एक्टर अमन धालीवाल पर नस्लीय हमले का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। एक्टर अमन धालीवाल (Aman Dhaliwal) पर हमला उस वक्त किया गया था, जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इतने में एक हुड्डी पहने शख्स आया और उन पर धारदार कुल्हाड़ी जैसे हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उनको कई जगह चोटें आई हैं, जिसके बाद अस्पताल में उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां टांके लगाए गए हैं। फिलहाल वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पंजाब एक्टर अमन धालीवाल पर बुधवार सुबह 9:30 हमला किया गया। घटना कैलिफोर्निया के ग्रांड ओक्स में प्लेनेट फिटनेस जिम की है, जहां अमन वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान एक सिरफिरा हमलावर धारदार हथियार लेकर जिम में घुसा और उन पर अटैक कर दिया।

हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर ने अमन धालीवाल को पकड़ा हुआ था और जोर-जोर से चिल्लाकर धमका रहा था। हालांकि अमन ने भी बहुत बहादुरी से उसका मुकाबला करके उसको जमीन पर पटक दिया, लेकिन उसके हमले से खुद का नहीं बचा पाए। अमन ने पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के अलावा बॉलीवुड और टॉलीवुड में भी काम किया है। ऐसे में जानिए कौन हैं अमन धालीवाल...

Aman Dhaliwal

पंजाब के मानसा के रहने वाले अमन धालीवाल

पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम करने वाले अमन धालीवाल पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हैं। अमन धालीवाल पॉपुलर पंजाबी अभिनेता है, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म जोधा अकबर (2008) में भी काम किया है। अमन डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन फिर मॉडलिंग और एक्टिंग की तरफ मुड़ गए। मानसा में पले-बढ़े अमन धालीवाल ने दिल्ली से ग्रेजुएशन किया है। अमन ने दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज से रेडियोलॉजी में ग्रेजुएशन और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है।

बॉलीवुड फिल्म और टीवी शो में किया काम

अमन ने पंजाबी फिल्मों में काम किया है।'जोगिया वे जोगिया' सॉन्ग में मॉडल के तौर पर शुरू करने के बाद उनको पहचान मिली। उन्होंने आज दे रांझे, इक कुड़ी पंजाब दी और जट बॉयज पुट जट्टान डे जैसी पंजाबी फिल्में भी की है। पंजाबी फिल्मों के अलावा अमन धालीवाल ने बिग ब्रदर और जोधा अकबर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिंग की है। साथ ही इश्क का रंग सफेद, पोरस और विघ्नहर्ता गणेश जैसे टीवी शो का भी हिस्सा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+