Daljeet Kaur: दिग्गज पंजाबी अदाकारा दलजीत कौर खंगूरा का निधन

Daljeet Kaur Khangura , पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर का गुरुवार को निधन हो गया। दलजीत कौर 69 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दलजीत कौर ने अंतिम सांस गुरुवार को पंजाब के रायकोट में ली। दलजीत ने पंजाबी फिल्मों के साथ साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। उनका निधन पंजाब फिल्म जगत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Veteran Punjabi film actor Daljeet Kaur Khangura passed away

दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी और 70 पंजाबी फिल्मों में काम किया। दिल्ली से लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक दलजीत कौर ने पुणे फिल्म संस्थान में अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने सुपरहिट पंजाबी फिल्मों पुट जट्टन दे, मारामन गुल है, की बनू दुनिया दा, सरपंच और पटोला में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। सड़क दुर्घटना में अपने पति हरमिंदर सिंह देओल की मौत के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।

1970 और 1980 के दशक में दलजीत पंजाबी फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस थीं। पति की मौत के बाद एक्टिंग छोड़ चुकीं दलजीत ने 2001 में अपनी दूसरी पारी शुरू की और कई फिल्मों में मां और उम्रदराज़ किरदारों को निभाया। आखिरी बार वो गिप्पी गरेवाल की फिल्म सिंह वर्सेज़ कौर में दिखी थीं। इस फिल्म में उन्होंने गिप्पी गरेवाल की मां का किरदार निभाया था।

दलजीत कौर का जन्म 1953 में सिलीगुड़ी में हुआ था। दलजीत कौर कबड्डी और हॉकी की नेशनल प्लेयर भी रह चुकी हैं। वह पिछले कुछ वर्षों से गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। उनकी कोई संतान नहीं थी। वे अपने चचेरे भाई के साथ कस्बा गुरुसर समथर बाजार में रह रही थीं। वहीं उनकी देखभाल कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+