Lawrence Bishnoi से मिलने के लिए घर से भागीं दो लड़कियां, दोस्तों को दिखाने के लिए जेल के बाहर ली सेल्फी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने के लिए दो नाबालिग लड़कियां घर से भाग गईं, और जेल के बाहर सेल्फी लेने लगीं। पुलिस ने आनन-फानन में लड़कियों को पकड़ लिया, और बाद में उन्हें जिला बाल संरक्षण विभाग को सौंप दिया गया।

Lawrence Bishnoi

Punjab: पंजाब के बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) से मिलने के लिए दो नाबालिग लड़कियां घर से भाग गईं। जेल अधिकारियों का बताया गया कि लड़कियां जेल के बाहर सेल्फी ले रही थीं और बाद में उन्हें जिला बाल संरक्षण विभाग को सौंप दिया गया। बठिंडा की चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर रवनीत कौर सिद्धू ने इस संबंध में बताया कि लड़कियां बठिंडा सेंट्रल जेल के बाहर सेल्फी ले रही थीं और उन्हें अपने फ्रेंड सर्किल में शेयर करना चाहती थीं।

लॉरेंस बिश्नोई से काफी प्रभावित थीं लड़कियां
उन्होंने बताया कि लड़कियां सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई से काफी प्रभावित थीं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नाबालिग लड़कियां घर पर झूंठ बोलकर बठिंडा पहुंचीं। दोनों ने बठिंडा रेलवे स्टेशन पर एक रात भी बिताई थी। लड़कियों से पूछताछ के बाद पता चला कि बठिंडा सेंट्रल जेल के बाहर सेल्फी लेने का मकसद सिर्फ फोटो को दोस्तों के बीच शेयर करना था। वे सभी सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित हैं। बिश्नोई इस समय बठिंडा जेल में बंद है।

नाबालिग लड़कियों के परिजनों को किया गया तलब
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस उपाधीक्षक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि 'नाबालिग लड़कियों के परिजनों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें सफी सेंटर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों को तलब किया गया है। अगर जांच में कुछ सामने आता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर किया बड़ा खुलासा
जेल के अंदर एबीपी न्यूज से बात करते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि, गोल्डी बराड़ ने गायक-राजनेता सिद्धू मोसेवाला की हत्या की और हत्या में उसकी कोई संलिप्तता नहीं थी। एबीपी न्यूज के एक खास शो 'ऑपरेशन दुर्दांत' में बिश्नोई ने कहा कि मूसेवाला की हत्या की योजना एक साल से चल रही थी। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू ने 29 मई, 2022 को मानसा जिले में छह लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें- 'माफी मांगो वरना...', लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, कर डाली ऐसी मांग

Recommended Video

    Lawrence Bishnoi का Jail से खुलासा, Sidhu Moose wala को Goldie Brar ने मारा | वनइंडिया हिंदी

    लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ ने दावा किया था कि अकाली दल के नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिद्दुखेरा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसवाला की हत्या की गई थी। बिश्नोई ने कहा, 'गोल्डी बराड़ मूसेवाला की हत्या में शामिल था। मुझे पहले से ही हत्या की साजिश के बारे में पता था, लेकिन इसमें उसका कोई हाथ नहीं था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+