शुक्रवार को विधानसभा सत्र से पहले पंजाब के 22 विधायक मिले कोरोना संक्रमित

चंडीगढ़। शुक्रवार से पंजाब विधानसभा का एकदिवसीय सत्र होगा, उससे पहले प्रदेश के 22 विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सत्र से पहले विधायकों का कोरोना वायरस टेस्ट कराना अनिवार्य किया गया है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी केवल उन्हीं को 28 अगस्त को होने वाले सत्र में आने के निर्देश हैं। इसी निर्देश के तहत विधायकों ने कोरोना जांच कराई जिनमें से 22 विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Recommended Video

      Coronavirus: विधानसभा सत्र से दो दिन पहले Punjab के 23 MLA Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
      Twenty two mlas coronavirus positive before assembly session in Punjab

      जानकारी के मुताबिक, 22 में से कांग्रेस के विधायक ज्यादा संख्या में संक्रमित हैं। आम आदमी पार्टी के तीन, शिरोमणि अकाली दल के छह और शेष सभी कांग्रेस के विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विधानसभा के अधिकारियों के मुताबिक, जिन विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उनको भी सत्र के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बैठना होगा।

      कांग्रेस के ये विधायक संक्रमितों की सूची में हैं-गुरप्रीत कांगड़, सुखजिंदर रंधावा, शाम सुंदर अरोड़ा, हरदयाल कंबोज, मदन लाल जलालपुर, अजैब सिंह भट्टी, डॉक्टर धर्मवीर अग्निहोत्री, अमित विज, हरजोत कमल, अमरीक सिंह ढिल्लों, बलविंदर सिंह धालीवाल, परगट सिंह, संजीव तलवार, नजर सिंह मनशाहिया। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, एनके शर्मा, रोजी बारकंदी, गुरप्रताप सिंह वडाला, लखबीर सिंह लोधीनंगल, हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा संक्रमित हैं। आम आदमी पार्टी के एमएलए मनजीत सिंह बिलासपुर और कुलवंत सिंह पंडोरी पॉजिटिव पाए गए हैं।

      मंगलवार को आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के विधायकों की बैठक हुई थी जिनमें कोरोना पॉजिटिव पाए गए सदस्यों ने भी हिस्सा लिया था। नियम के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव विधायकों के संपर्क में आए लोगों को पांच दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा। इसलिए अब शुक्रवार को होने वाले सत्र में आम आदमी पार्टी के दो विधायक ही भाग ले पाएंगे जो पार्टी मीटिंग में नहीं गए थे। अकाली दल के किसी भी विधायक को सत्र में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा।

      सांवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक, छह महीने में विधानसभा का सत्र बुलाना अनिवार्य है। इस सत्र में प्रदेश सरकार जीएसटी संशोधन विधेयक समेत अन्य महत्वपूर्ण विधयकों को पारित कराएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+