विधवा महिलाओं का सहारा बनी पंजाब सरकार की यह स्कीम, हर माह मिलेंगे 1000 रुपये
Vidhna Pension Yojana: भारत में कई ऐसी विधवा महिलाएं हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी सभी महिलाओं की सहायता के लिए सरकार विधवा पेंशन योजना संचालित की जा रही है। पंजाब सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के मकसद पर काम कर रही है। इस लेख में आपको महिलाओं को सबल बनने वाली इस योजना से संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी मिलेगी।

- पति की मौत के बाद महिलाओं पर आर्थिक समस्याओं का अंबार लग जाता है। इस योजना के जरिये से सरकार विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाएगी। इसके साथ ही नारी शक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। सरकार लाभार्थी महिला के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपये ट्रांसफर करती है।
- पंजाब सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसके अलावा यह जरूरी है कि आवेदक पंजाब का मूल निवासी हो, आवेदक की सालाना आय 60 हजार से अधिक न हो और योजना में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष की हो।
- विधवा पेंशन योजना में आवेदन शासन की आधिकारिक वेबसाइट https://sswcd.punjab.gov.in/en पर जाकर ऑनलाइन फार्म भरना होगा। इसके अलावा जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर योजना का आवेदन फॉर्म भी भरा जा सकता है।
यह भी पढ़े पराली न जलाने वाले किसानों को सम्मानित करेंगी पंजाब सरकार, सूची हुई तैयार












Click it and Unblock the Notifications