पराली न जलाने वाले किसानों को सम्मानित करेंगी पंजाब सरकार, सूची हुई तैयार

Punjab News: पराली, धान और फसली अवशेष को खेतों में न जलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य के साथ पंजाब सरकार अब किसानों को विधानसभा में बुलाकर सम्मानिल करेगी। बड़े लोकहितों और वातावरण के उचित संरक्षण के मद्देनज़र इस बुरी प्रथा से किनारा किया है।

विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे समझदार किसानों की खूब सराहना करती है जिन्होंने पराली को आग नहीं लगाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी जिलों में इन किसानों का सम्मान करने का फैसला किया है।

Parali News

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को ऐसे किसानों की सूची तैयार करने के लिए कहा है। पराली को आग न लगाने वाले किसानों को सम्मानित करने के लिए कृषि और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से राज्य भर में विशेष प्रोग्राम करवाए जाएंगे और इसके साथ-साथ विधानसभा में भी उनका सम्मान किया जाएगा।

पिछले साल भी किसान किए थे सम्मानित
स्पीकर ने कहा कि पिछले साल भी पंजाब विधानसभा में बड़ी संख्या में किसानों का सम्मान किया था। जो किसान फसलों के अवशेष को आग नहीं लगाते, वह वातावरण को अलग-अलग तरह के प्रदूषित होने से बचा रहे है। लोग खतरनाक बीमारियों से बच रहे है। आग न लगाने से धरती की उपजाऊ शक्ति बरकरार रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+