पंजाब के इन रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, यात्रियों के लिए खास व्यवस्था
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) लेने की सुविधा के लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) मशीन लगाई जा रही है। ऐसी ही 4 मशीन लुधियाना स्टेशन पर लगाई गई है। यात्रियों की बढ़ती भिड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
इस बाबत जानकारी देते सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यात्रियों को टिकट लेने कोई परेशानी न हो और ज्यादा भिड़ भी नहीं लगे इसी वजह ये निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि लुधियान के बाद अब पंजाब के अन्य शहर जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फिरोजपुर कैंट, ढंडारी कलां, फगवाड़ा, ब्यास, अमृतसर, पठानकोट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, शहीद कप्तान तुषार महाजन, माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर भी नई एटीवीएम मशीन लगाई जाएंगी।
आसान होगा टिकट खरीदना
इस मशीन के जरिए अनारक्षित टिकट खरीदना बहुत ही आसान है। रेलयात्री को रेलवे काऊंटर से अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और खुले पैसों की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
टिकट के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा
Divisonal Officer सैनी ने कहा कि टिकट खरीदने के लिए रेलयात्री ATVM सहायक से संपर्क करें अथवा अपना स्मार्ट कार्ड बुकिंग काऊंटर से बनाए अथवा QR कोड स्कैन करके भी सरल तरीके से डिजिटल भुगतान कर अपनी यात्रा टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करेगी काम
एटीवीएम से टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले यात्री को जिस स्टेशन की टिकट खरीदनी है, उस स्टेशन को मैप या उसका नाम लिखकर भी चुन सकते हैं। स्टेशन चुनने के बाद यात्री को ट्रेन के जिस क्लास में सफर करना है, उस क्लास को चुनना होगा। इसके बाद टिकट का किराया भुगतान करना होगा। इसके बाद मशीन से प्रिंटेड टिकट निकलकर बाहर आ जाएगी। इस मशीन के माध्यम से यात्री मासिक सीजन टिकट (एम.एस.टी.) का नवीनीकरण तथा प्लेटफार्म टिकट भी ले सकते हैं। रेलयात्री टिकट का वास्तविक मूल्य का भुगतान कर सुगमतापूर्वक अपनी टिकट ले सकेंगे।
-
ब्लू-आइड बॉय से साइडलाइन तक: राघव चड्ढा की बदलती राजनीति की कहानी -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications