फिरोजपुर की घटना पर CM चन्नी ने प्रदर्शनकारियों का किया बचाव, कहा- मामले की कराएंगे जांच
चंडीगढ़, जनवरी 05। पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोके जाने के बाद से बीजेपी लगातार पंजाब सरकार पर निशाना साध रही है। भाजपा ने इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक करार देते हुए इसके लिए सीएम चन्नी को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा के इन आरोपों के बीच पंजाब सरकार की तरफ से खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है, बल्कि अंतिम समय में रूट में जानबूझकर बदलाव किया गया था। साथ ही सीएम चन्नी ने उन प्रदर्शनकारियों का बचाव किया है, जो पीएम के काफिले के बीच आ गए थे।

सीएम चन्नी ने कहा है कि जो प्रदर्शनकारी पीएम के काफिले के बीच में आए, वो उनपर हमला नहीं कर रहे थे, बल्कि वो उस जगह पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम चन्नी ने इस पूरे मामले में जांच कराने की बात कही है। सीएम चन्नी ने कहा है कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है, वो खुद देर रात तक पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। सीएम चन्नी ने एक पंजाबी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पीएम के रोड शो का प्लान अंतिम समय में ही बना था, उनकी रैली के लिए 70 हजार कुर्सियों का इंतजाम किया गया था, लेकिन सिर्फ 700 लोग ही वहां पहुंचे।
सीएम चन्नी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
- सीएम चन्नी ने कहा कि पीएम मोदी का बाई रोड आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। ये अचानक से किया गया बदलाव था। सीएम चन्नी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री जी का पूरा सम्मान करते हैं।
Recommended Video
- सीएम ने कहा कि मुझे खुद पहले प्रधानमंत्री को रिसीव करने जाना था, लेकिन जिन लोगों को मेरे साथ जाना था, वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इसलिए मैं आज प्रधानमंत्री को रिसीव करने नहीं गया क्योंकि मैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुछ लोगों के संपर्क में था।
- सीएम चन्नी ने कहा, 'हमने पीएमओ को खराब मौसम की स्थिति और विरोध के कारण यात्रा बंद करने के लिए कहा ।. हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की अचानक मार्ग परिवर्तन करने की कोई सूचना नहीं थी. प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है और अगर ऐसा हुआ है तो हम जांच करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications