सिद्धू की ताजपोशी के बाद नाराज दिखे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़, कहा- 'आप लोग मुझे भूल गए...'

सिद्धू की ताजपोशी के बाद नाराज दिखे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़, कहा- 'आप लोग मुझे भूल गए...'

चंडीगढ़, 24 जुलाई: नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को अधिकारिक तौर पर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख बन गए हैं। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के बाद पार्टी ने दावा किया है कि राज्य में राजनीतिक स्थिति अब सामान्य हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा है कि पंजाब में अब कोई संकट नहीं है। लेकिन इसी बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ का एक बयान सामने आया है। सुनील जाखड़ ने कहा है कि पंजाब में कांग्रेस को इस पोजीशन पर लेकर आने वाले सुनील जाखड़ को लोग भूल गए हैं। सुनील जाखड़ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Punjab Congress: Navjot Sidhu की ताजपोशी से नाराज Sunil Jakhar, अब कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Sunil Kumar Jakhar

    न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सुनील जाखड़ कहते हैं, ''कांग्रेस में यह परंपरा बन गई है कि अगर कोई परेशान या नाराज होता है तो लोग उसे मनाने के लिए उसके घर पहुंच जाते हैं। लेकिन आज आपने चाबी किसे सौंपी? लोग इस बात को भूल रहे हैं कि पंजाब में पार्टी को इस पोजीशन तक कौन लेकर आया है। आज आप लोग सुनील जाखड़ को भूल गए हैं।''

    सुनील जाखड़ के इस बयान के बाज अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी से खुश नहीं हैं। सुनील जाखड़ ने अपने पहले दिए बयान में भी कहा था कि कांग्रेस के पुर्नउद्धार का रास्ता पंजाब से होकर ही निकलता है। ऐसे में कांग्रेस को पंजाब को किसी भी तरह से कम नहीं आंकना चाहिए।


    नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार (23 जुलाई) को अधिकारिक तौर पर पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल ली है। सिद्धू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पंजाब भवन में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करते ही नवजोत सिंह ने कहा, पार्टी के कार्यकर्ता और इसकी राज्य इकाई के प्रमुख के बीच कोई अंतर नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+