कैप्टन अमरिंदर के इस्तीफे के बाद चन्नी और सिद्धू नहीं थे CM पद के लिए पहली पसंद: सुनील जाखड़

नई दिल्ली, 02 फरवरी। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ न दावा किया है कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे कम पसंदीदा उम्मीदवार थे। दरअसल कांग्रेस पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन कर रही है, ऐसे में पार्टी के भीतर चल रही चर्चा के दौरान यह बात सामने आई है। माना जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए रेस चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच में है।

Sunil

Recommended Video

    Punjab में Captain के इस्तीफे के बाद CM के तौर पर Sunil Jakhar के थे पहली पसंद! | वनइंडिया हिंदी

    सोशल मीडिया पर सुनील जाखड़ का जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि वह दावा कर रहे हैं कि पिछले साल जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था तो कांग्रेस हाई कमान ने पंजाब कांग्रेस के सभी 79 विधायकों से कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद पर किसे देखना चाहते हैं अपनी राय दें। जाखड़ ने दावा किया है कि मेरे पक्ष में 42 विधायक थे, सुखजिंदर रंधावा के पक्ष में 16 वोट, प्रणीत कौर के पक्ष में 12 विधाय थे। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी का नाम आया था। इन लोगों को सिर्फ 6 और दो विधायकों ने अपनी पसंद बताया था।

    जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं दिए जाने के बाद भी मैं बहुत खुश हूं कि अधिकतर विधायकों ने मुझपर भरोसा जताया। मेरी आपत्ति सिर्फ इस बात पर है कि सर्वाधिक वोट मिलने के बाद भी मुझे सिर्फ उपमुख्यमंत्री की कुर्सी का ऑफर मिला। मैंने अपने करियर में यही कमाई की है, मैं किसी भी पद पर नहीं हूं लेकिन विधायक मुझे पसंद करते हैं। गौर करने वाली बात है कि सुनील जाखड़ इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया है।

    बता दें कि सुनील जाखड़ एकमात्र कांग्रेस नेता नहीं है जो पार्टी के फैसले से नाखुश थे बल्कि सुखजिंदर रंधावा भी पार्टी के फैसले से खुश नहीं हैं। उन्हें सिर्फ इसलिए पार्टी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं दी क्योकि वह सिख नहीं हैं। उनके नाम का नवजोत सिंह सिद्धू ने भी विरोध किया था। हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने से कांग्रेस को कुछ हद तक दिल वोट मिल जाए लेकिन पार्टी के इस फैसले से जाट काफी नाराज हैं। यही नहीं 38 फीसदी हिंदू वोटर भी जाखड़ को नहीं चुने जाने पर पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+