पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष बन सकते हैं सुनील जाखड़, जानिए बड़े बदलाव की वजह
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पंजाब के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ पर भाजपा बड़ा दांव खेलने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष की कमान उन्हें सौंपी जा सकती है।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के इस्तीफे के साथ ही बीजेपी में बड़े बदलाव का आगाज हो गया है। पिछले हफ्ते रविवार (2 जून)को हुई एक अहम बैठक में राज्य के नए पार्टी अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस चर्चा में सुनील जाखड़ का भी नाम चर्चा के पटल पर रहा। जिसके बाद से दावा किया जा रही है कि भाजपा पंजाब में सुनील जाखड़ के राज्य प्रमुख के अहम पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है। फिलहाल पार्टी की ओर से इसको लेकर अभी पुष्टि होना बाकी है।
इस साल हुए विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन के बाद अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कई राज्यों में भाजपा संगठन में अहम बदलाव होने हैं। इसकी शुरूआत पंजाब के पार्टी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के इस्तीफे के साथ शुरू हो गई। जिसके बाद रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पंजाब भाजपा में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। अश्विनी शर्मा की जगह सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। पंजाब में इस बड़े बदलाव के पीछे बड़ी वजह भी है।

माना जा रहा कि पंजाब में इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को सुधारने के लिए पार्ट संगठन अहम बदलाव के मूड में है। प्रदेश में सभी प्रमुख पदों को लेकर एक बार मंथन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में पार्टी संगठन अध्यक्ष पद के अलावा अन्य कई पदों में बदलाव कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications