सुखबीर सिंह बादल ने यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह के परिजनों से की मुलाक़ात, सरकार के खोले कई राज़

गैंगस्टरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि जब जिसे मन करता है जान से मार देते हैं। यहां तक के जो अपराधी जेलों में बंद हैं उन्हें भी सुविधाएं दी जाती हैं।

चंडीगढ़, अगस्त 9, 2021। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ़ विक्की मिड्डू खेड़ा के परिवार से मिलने मिड्डू खेड़ा गांव पहुंचे। सुखबीर बादल ने विक्की मिड्डू खेड़ा की हत्या पर उनके पिता गुरदियाल सिंह, मां सुरिंदर कौर और पत्नी हरकीरत कौर सहित परिवार के दूसरे लोगों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं उन्होने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही मीडिया से बात करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि यह वक़्त स्वर्गीय विक्की मिड्डू खेड़ा के परिवार के लिए काफ़ी मुश्किल भरा है। विक्की मिड्डू खेड़ा की बहुत ही बेरहमी से हत्या हुई है।

sukhbeer singh badal

विक्की मिड्डू खेड़ा बहुत हिम्मती और प्यारा नौजवान था। हमारा विक्की मिड्डू खेड़ा के परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता है, विक्की की हत्या से हमारे परिवार का एक हिस्सा चला गया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि विक्की मिड्डू खेड़ा के पिता गुरदियाल सिंह ने अपनी पूरी ज़िंदगी मेरे पिता प्रकाश सिंह बादल के साथ बिताया है। गुरदियाल सिंह 20 साल तक लगातार अपने इस गांव के सरपंच रहे हैं। उन्होंने उनके पिता के साथ जेलें काटी हैं।

सुखबीर सिंह बादल ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने गैंगस्टरों को खुली छूट दी हुई है। गैंगस्टरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि जब जिसे मन करता है जान से मार देते हैं। यहां तक के जो अपराधी जेलों में बंद हैं उन्हें भी सुविधाएं दी जाती हैं। जो गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का इस हत्या में हाथ लगता है, वह पंजाब सरकार का वीआइपी गेस्ट है।सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि भगवानपुरिया कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह सुखी रंधावा का ख़ास गुर्गा है। इसलिए उसे जेल में सारी सुविधाएं दी हुई हैं। अगर अपराधियों को इस तरह सारी सुविधाएं देकर शह मिलेगी तो मासूम की इसी तरह जानें जाती रहेंगी।

आपको बता दें कि पंजाब के मोहाली में शनिवार को यूथ अकाली दल के नेता विक्की मिड्डू खेड़ा की दिन दिहाड़े हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त घटी जब मोहाली के सेक्टर 71 में विक्रमजीत सिंह उर्फ़ विक्की मिठुखेड़ा एक प्रोपर्टी डीलर के दफ़्तर में कुछ काम से गये थे। काम से निपट कर जब वो बाहर निकल कर अपनी कार में बैठ रहे थे तभी दो हमलावर अचानक उनकी तरफ़ आए लीयां चला दी। हमलावार सफेद रंग की आई 20 कार में सवार हो कर आए थे।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दो हमलावर ने यूथ अकाली दल के नेता विक्की मिड्डू खेड़ा पर गाड़ी में बैठते वक़्त उन पर गोलीयां चलाईं थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्की पहले भी इस दफ़्तर में अपने काम से आते रहे हैं। जब वह दफ़्तर से बाहर निकल कर गाड़ी में बैठ रहे थे तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए कुछ दूर तक भागे थे । भागने के दौरान उनके बाज़ू में गोली लगी थी। वह भाग कर कुछ दूर तक गए थे लेकिन अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। एसएसपी मोहाली ने शहर में दिन दिहाड़े हुई इस वारदात पर कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फ़टेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+