पंजाब: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को मात देने के लिए सुखबीर सिंह बादल ने बनाया 13 सूत्रीय एजेंडा, जानिए
विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल भी नई-नई रणनीति तैयार कर मतादाताओं को लुभाने के लिए कई चुनावी वादे कर रहे हैं।
चंडीगढ़, 29 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल भी नई-नई रणनीति तैयार कर मतादाताओं को लुभाने के लिए कई चुनावी वादे कर रहे हैं। इसी बाबत लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल-बसपा गठबंधन के तेरह सूत्रीय 'पंजाब का विकास करो, पंजाबियों को प्रोत्साहन दो' कार्यक्रम का विमोचन किया। इसके तहत उन्होंने व्यापारियों, ईडीसी एवं रजिस्ट्री शुल्क में पचास प्रतिशत की कटौती, छोटे व्यापारियों के लिए जीवन, स्वास्थ्य एवं अग्नि बीमा के साथ-साथ पेंशन योजना के वादे किए। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नए उद्यमियों को पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण, पांच रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। जनशक्ति को प्रशिक्षित करने के लिए एक कौशल विश्वविद्यालय के स्थापना का भी वादा किया।

सुखबीर बादल की घोषणा
व्यापारियों और उद्योगपतियों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब में व्यापार और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देकर अगले स्तर तक प्रगति कर सकता है, यह बात बिलकुल साफ है, वहीं सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एक सलाहकार बोर्ड की स्थापना की जाएगी जो छोटे व्यापारियों और एमएसएमई क्षेत्र के लिए नए मंत्रालय की नई नीतियों को तैयार करेगा। साथी ही उन्होंने व्यापार और उद्योग को 25 लाख रुपये से कम के कारोबार के लिए कोई बहीखाता नहीं रखने की भी घोषणा की। औद्योगिक हब के लुधियाना के पास दो सौ एकड़ ज़मीन में एक कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने की भी घोषणा की।

सुखबीर सिंह बादल ने किया दावा
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दावा करते हुए कह कि अपने चुनावी वादों से 'मुकर जाने' की वजह से सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ पंजाब में सत्ता विरोधी मज़बूत लहर है। वहीं आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पर पंजाब के लोग भरोसा नहीं करते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों सियासी दलों का सफाया हो जाएगा। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को आडे हाथो लेते हुए उन्होंने कहा कि 59 वर्षीय मुख्यमंत्री चन्नी खुद को आम आदमी दिखाने की कोशिश करके नाटक कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पंजाब का विकास कांग्रेस के पिछले साढ़े चार साल के शासन से रुका हुआ है।

'कांग्रेस के से लोग तंग आ चुके हैं'
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस के से लोग तंग आ चुके हैं इसलिए कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी मजबूत लहर है। कांग्रेस किसानों का पूरा क़र्ज़ माफ़ करने समेत अपने चुनावी वादों से मुकर गई। कांग्रेस ने लोगों को धोखा दिया और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। पंजाब की जनता को यह नहीं मालूम था कि उनके साथ धोखा होगा क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले गुटका साहिब की झूठी शपथ लते हुए बड़े-बड़े वादे किए थे। वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने दावा किया कि पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी पर भरोसा नहीं है। दिल्ली में जो अरविंद केजरीवाल ने वादे किए हैं पहले उसे पूरा कर के दिखाएं। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब की जनता जानती है कि सिर्फ़ शिरोमणि अकाली दल ही अपने वादों को पूरा करती है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: CM चन्नी ने BJP को मात देने के लिए अपनाई उन्हीं की तरह रणनीति, जानिए क्या है प्लान












Click it and Unblock the Notifications