पंजाब के चुनावी रण में अचानक एक और पार्टी की एंट्री, कैसे बन रहे हैं सियासी समीकरण ?

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सभी सियासी पार्टियों ने चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है।

चंडीगढ़, 29 जनवरी 2022। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सभी सियासी पार्टियों ने चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। वहीं पंजाब के चुनावी समर में अचानक समाजवादी पार्टी की एंट्री से सियासी समीकरण बदलने के आसार नज़र आ रहे हैं। पंजाब में पहले समाजवादी पार्टी की चुनावी मैदान में उतरने की कोई चर्चा नहीं थी लेकिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (पंजाब) को प्रेस कॉनफ्रेंस कर चुनावी समर में उतरने की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची भी तैयार कर ली है। जल्द ही सभी प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी जाएगी। पंजाब के चुनावी समर में समाजवादी पार्टी की एंट्री से सियासी फ़िज़ा बदलने के आसार जताए जा रहे हैं।

पंजाब के चुनावी समर में सपा की एंट्री

पंजाब के चुनावी समर में सपा की एंट्री

समाजवादी पार्टी के पंजाब इकाई के प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि जालधंर के सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। जतिंदर शर्मा को जालंधर सेंट्रल से, अमित कुमार को जालंधर नार्थ से और सुनील बब्बर को जालंधर कैंट से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। जल्द ही सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। समाजवादी पार्टी ने अभी तीन सिख उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि सपा की तरफ़ से चुनाव के मद्देनजर पंजाब बचाओ सांझा फ्रंट की संचालन कमेटी का भी गठन किया गया है। पंजाब बचाओ सांझा फ्रंट की कमेटी का एडवोकेट सुरिंदर ठाकुर, प्रोफेसर नछतर सिंह, डॉक्टर विक्रम सिंह, एके स्वामी, आरके यादव और एमपी सिंह का सदस्य बनाया गया है।

'पंजाब को चंडीगढ़ से जोड़ा जाएगा'

'पंजाब को चंडीगढ़ से जोड़ा जाएगा'

सपा के पंजाब प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने के साथ ही ड्रग माफिया, लैंड माफिया और रेत माफिया पर लगाम लगाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में कठोर कदम उठाए जाएंगे। पंजाब के लोगों को अमन और चैन की ज़िंदगी देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। जिसके ज़रिए चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर को जोड़ा जाएगा। पंजाब को पूरी तरह से चंडीगढ़ से जोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को साधने के लिए बडी घोषणाएं भी की।

Recommended Video

    UP Election 2022: Raja Bhaiya से जब Lalu Yadav ने पूछ लिया था मगरमच्छ पाले हो क्या? | वनइंडिया हिंदी
    किसानों को साधने की क़वायद तेज़

    किसानों को साधने की क़वायद तेज़

    समाजवादी पार्टी पंजाब के प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि किसानों के सार क़र्ज़ माफ़ कर दिए जाएंगे। वहीं किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान परिवारों को पचास लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा शहीद हुए किसानों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। पंजाब में इलेक्ट्रोनिक कारों के कारखाने लगाएं जाएंगे ताकि युवा पीढ़ी को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में आईटी हब खोलने की भी बात कही। वहीं उन्होंने उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का भी वादा किया। इसके साथ ही बंद पड़े उद्योगों को दोबारा शुरु करवाने की भी घोषणा की। उद्योगों के लिए 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने का भी एलान किया और प्रवासी मजदूरों के लिए रैन बसेरे बनाने की भी घोषणा की।


    ये भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस की महिला मोर्चा में बग़ावत, पार्टी के लिए महिला मतदाताओं को साधना मुश्किल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+