पंजाबियों के हक़ की बात सिर्फ़ SAD करती है, बाक़ी नेता प्रदेश बदलते ही बयान बदल देते हैं- हरचरण सिंह बैंस

भारतीय जनता पार्टी को हमारी पार्टी की वजह से फ़ायदा होता था। हमलोग भारतीय जनता पार्टी को साथ लेकर इसलिए चलते थे कि हमें लगता था कि पंजाब में सिख और हिंदु भाईचारे के लिए अच्छा है।

चंडीगढ़, अगस्त 9, 2021। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ कर बुहजन समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस सिलसिले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ट नेता और सुखबीर सिंह बादल के प्रधान मीडिया सलाहकार हरचरण सिंह बैंस ने वन इंडिया हिन्दी से बात करते हुए कहा कि शिरोमणी अकाली दल के चुनाव लड़ने के प्रमुख दो मुद्दे होंगे। पहला मुद्दा तो यह है कि पंजाबियत की जहां बात आती है तो पंजाब की सिर्फ़ एक पार्टी है वह है शिरोमणी अकाली दल जो पंजाबियों के हर मुद्दे को ध्यान में रखते हुए काम करती है।

harcharan singh bains

वहीं दूसरी राजनीतिक पार्टी की बात करें तो जैसे आम आदमी पार्टी के हाईकमान दिल्ली पर ज़्यादा ध्यान देते हैं। जब पानी का मुद्दा आता है तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बोलते हैं कि पंजाब से पानी चाहिए और जब पंजाब आते हैं तो बोलते हैं हम पंजाबियों के साथ हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में रहते हैं तो बोलते हैं फ़सल का भूसा जलाने से प्रदुषण फैलता है, इसे बंद करवाना चाहिए। वहीं जब पंजाब आते हैं तो बोलते हैं हम किसानों के साथ खड़े हैं। फिर दिल्ली जाकर बोलते हैं कि पंजाब का थर्मल प्लांट बंद करो इससे दिल्ली में प्रदुषण फैलता है। अरविंद केजरीवाल के दो प्रदेशों में अलग-अलग बयानबाज़ी से ही पता चलता है कि वह पंजाब के लिए क्या सोचते हैं।

हरचरण सिंह बैंस ने कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में छोटे से छोटे फ़ैसले के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी की इजाज़त की लेनी होती है। जब पंजाब कांग्रेस अपना प्रधान तक ख़ुद नहीं चुन सकते तो वह पंजाबियों के लिए कैसे कुछ कर पाएंगे। वहीं हरचरण सिंह बैंस ने कहा कि सिर्फ़ शिरोमणि अकाली दल ही पंजाब की एक ऐसी पार्टी है जो पंजाबियों के लिए सोचती है। पंजाब के लोग शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के घर जा कर उनसे अपना काम करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आप हमारी बात नहीं मानें, किसी दूसरे की बात नहीं मानें। हमारे 10 साल के कार्यकाल का प्रोग्रेस रिपोर्ट देख लें। जो सड़कें बनीं, जो बिजली में सुधार हुआ, जो अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बने । पंजाब में किसी भी पॉलिसी का नाम लें या विकास कार्य की बात करें तो हर जगह अकाली दल का ही नाम मिलेगा। पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट 22 हज़ार करोड़ रुपए की बठिंडा रिफाइनरी प्रकाश सिंह बादल के समय में ही आई है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों पूछ लें कि शिरोमणी अकाली दल ने ये सब किया है आपने क्या किया है। इससे ख़ुद ही सब साफ़ हो जाएगा। पंजाब की तरक़्क़ी और पंजाब में ख़ुशहाली हमारी पार्टी की देन है

गठबंधन टूटने के मुद्दे पर हरचरण सिंह बैंस ने कहा कि हम लोगों का भारतीय जनता पार्टी के साथ कोई मसला नहीं था लेकिन किसानों के मुद्दे पर हम लोगों की बात नहीं बनी। पहले भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि जब हम कृषि क़ानून लाएंगे तो किसानों के मुद्दे को ध्यान में रख कर लाएंगे। सुखबीर सिंह बादल ने पहले भी कहा है कि अकाली दल वही करेगा जो किसान चाहेंगे। अकाली दल हमेशा से किसानों के हित में रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ गटबंधन टूटने से नुसान होने के सवाल हरचरण सिंह बैंस ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के लिए भारतीय जनता पार्टी कभी भी महत्वपूर्ण नहीं थी सिर्फ़ एक ज़िम्मेदारी थी।

मतगणना के ऐतबार से अगर देखें तो शिरोमणि अकाली दल के 58 MLA थे और भारतीय जनता पार्टी के 3 थे। इस से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बीजेपी के गठबंधन टूटने से हम लोगों को कुछ नुकसान नहीं होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी को हमारी पार्टी की वजह से फ़ायदा होता था। हमलोग भारतीय जनता पार्टी को साथ लेकर इसलिए चलते थे कि हमें लगता था कि पंजाब में सिख और हिंदु भाईचारे के लिए अच्छा है। लेकिन किसानों के ख़िलाफ़ जाएंगे तो भाईचारे पर फ़र्क पड़ेगा। इस भाईचारे को बचाने के लिए ही बीजेपी से गठबंधन तोड़ना पड़ा। हम लोगों का स्लोगन है अमन, शांति और भाईचारा हम इसको साथ लेकर चलेंगे और सभी समुदाय को साथ लेकर चलेंगे।

अकाली नेता की हत्या के मामले में हरचरण सिंह बैंस ने कहा कि ये राजनीतिक हत्या है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज़ नहीं बची नहीं । विक्रमजीत सिंह की हत्या करने वाले अपराधियों ने मुंह तक ढका हुआ था इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि अपराधियों का सरकार का ख़ौफ़ नहीं है। ये अमन के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है। इस तरह पंजाब के लोग ख़ुद को महफूज़ नहीं रख पाएंगे। इस तरह दिनदहाड़े हत्या होना मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+